डी. गुकेश और मैग्नस कार्लसन (सोर्स- सोशल मीडिया)
D. Gukesh in Grand Chess Tournament: युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश ने क्रोएशिया के जगरेब में चल रहे ग्रैंड शतरंज टूर्नामेंट के छठे राउंड में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर सनसनी मचा दी। खास बात यह रही कि मैच से पहले कार्लसन ने गुकेश को कमजोर खिलाड़ी बताकर उनका मजाक उड़ाया था। गुकेश ने इस बयान का जवाब शब्दों में नहीं, बल्कि अपनी शानदार चालों से दिया।
टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन
ग्रैंड शतरंज टूर्नामेंट में गुकेश का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। पहले दिन उन्होंने तीन में से दो मुकाबले जीतकर मजबूत शुरुआत की। चौथे राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और पांचवें राउंड में अमेरिका के फैबियानो कारूआना को हराया। अब छठे राउंड में कार्लसन को हराकर गुकेश 10 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं।
🇮🇳🤔 How many fans from India do we have here? Smash the like button for Gukesh D!
📷 @GrandChessTour pic.twitter.com/OI73dnjnTg
— International Chess Federation (@FIDE_chess) July 3, 2025
पहले भी दी थी करारी शिकस्त
यह पहला मौका नहीं है जब गुकेश ने कार्लसन को हराया हो। इससे पहले नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में भी गुकेश ने कार्लसन को मात दी थी। उस जीत के साथ ही वे क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराने वाले चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए थे। उनसे पहले आर. प्रज्ञानंधा भी यह कारनामा कर चुके हैं।
गैरी कास्पारोव ने की तारीफ
पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव ने गुकेश की तारीफ करते हुए कहा, “यह मैग्नस की सिर्फ दूसरी हार नहीं, बल्कि उनके लिए बहुत बड़ी हार है। अब हमें कार्लसन की सर्वोच्चता पर सवाल उठाना चाहिए।” विश्व शतरंज महासंघ ने भी कास्पारोव के इस बयान को सोशल मीडिया पर शेयर कर गुकेश की जीत को और खास बना दिया।
यह भी पढ़ें: Shubman Gill ने रचा इतिहास, पीटरसन की भविष्यवाणी हुई सच, कप्तान के 269 रन से इंग्लैंड में मचा तहलका
आगे के मुकाबलों पर नजर
यह मैच तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था। पहला मैच रैपिड फॉर्मेट में खेला गया था। अब बाकी दो मैच ब्लिट्ज फॉर्मेट में होंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या कार्लसन वापसी कर पाएंगे या फिर गुकेश का दबदबा बना रहेगा।