राजन विचारे पर दबंगई का आरोप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Marathi Language: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। मुंबई में मानस टॉकीज द्वारा गुजराती व्यापारी की पिटाई का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब ठाणे से एक और मामला सामने आ गया है। इस बार विवाद राज ठाकरे की पार्टी की जगह उद्धव ठाकरे गुट से जुड़ा है।
उद्धव ठाकरे गुट पर नया आरोप
ठाणे से उद्धव गुट के नेता और पूर्व सांसद राजन विचारे पर आरोप लगा है कि उन्होंने दूसरे राज्य के एक व्यक्ति को अपने सहयोगियों और समर्थकों के साथ अपने कार्यालय में बुलाया और उसे मराठी में ही बात करने का दबाव बनाया।
प्रवासी मजदूरों पर हमला और शिकायत
कुछ दिन पहले ठाणे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कुछ प्रवासी मजदूरों ने एक मराठी युवक पर कांच से हमला कर दिया और उसके साथ छेड़खानी की। पीड़ित युवक ने पूर्व सांसद राजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी की गाड़ी पर तीन चालान! सोशल मीडिया पर मचा बवाल, उठे कई सवाल
वायरल वीडियो ने बढ़ाया विवाद
शिकायत के बाद राजन विचारे ने पीड़ित युवक को शिवसैनिक समर्थकों के जरिए सबक सिखाने की कोशिश की। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग एक शिवसैनिक से कान पकड़कर माफी मांगते हैं और बाद में एक शिवसैनिक उन्हें थप्पड़ मार देता है। वीडियो में राजन विचारे भी दोनों को डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं और कहते हैं कि महाराष्ट्र में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
Another shocking incident from Thane – former MP Rajan Vichare (Uddhav faction) summoned traders to his office, got them beaten up by his men, forced an apology, and kept insisting they speak only in Marathi.
Safety of traders cannot be compromised.
Requesting strict action,… pic.twitter.com/MKmKYqZP7p
— Sumit Agarwal 🇮🇳 (@sumitagarwal_IN) July 3, 2025
लोगों में बढ़ी चिंता, सुरक्षा पर सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और इसे ‘पसंदीदा कलाकार’ बताकर मीम बना रहे हैं, जबकि उसमें दिखने वाले लोग मराठी नहीं बोलते।
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र का ये पहला किस्सा नहीं है, जहां हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों के साथ मारपीट हुई है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जहां मनसे के कार्यकर्ताओं ने नोर्थ इंडिया के रहने वाले लोगों के साथ ऐसा अत्याचार किया है। ये किस्से रुकने के बचाए केवल बढ़ते ही जा रहे हैं।