Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • बिहार
  • ‘भाजपा के सेल की तरह चुनाव आयोग का व्यवहार’, तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप
  • बिहार

‘भाजपा के सेल की तरह चुनाव आयोग का व्यवहार’, तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप

बिहार में चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले ही चुनाव आयोग पर हमला बोल दिया है।
Akanksha Sharma July 4, 2025 1 min read
बिहार में चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले ही चुनाव आयोग पर हमला बोल दिया है।

तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर आरोप (सौजन्य-सोशल मीडिया)

पटना: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना करते हुए दावा किया है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के सेल की तरह बर्ताव कर रहा है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह से एकतरफा हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने दावा भी किया कि चुनाव आयोग ने प्रतिनिधिमंडल के बैठकों के संबंध में नियम में बदलाव किया है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा पहले भी हमारे लोग चुनाव आयोग जाते रहे हैं, लेकिन यह नियम वहां नहीं था, आज नियम क्यों बदले गए? हम चुनाव आयुक्त के सामने दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने एक बार भी इसका जवाब नहीं दिया, उन्हें आगे आना चाहिए और जवाब देना चाहिए।

भाजपा के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं? – यादव

तेजस्वी यादव ने कहा चुनाव आयोग ने कहा कि वे गठबंधन प्रतिनिधिमंडल के साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग दलों के साथ मुलाकात करेंगे। हमें अलग-अलग क्यों मिलना चाहिए? इस लोकतंत्र में संविधान जैसी कोई चीज है भी या नहीं? चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, लेकिन यह भाजपा के सेल की तरह काम करता है। अब तक कितनी बार भाजपा के लोगों ने चुनावों में नियमों का उल्लंघन किया है और बताए कि कब-कब चुनाव आयोग ने इस पर कोई कार्रवाई की है।

इतना ही नहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनाव अभियान के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री ने यह सब कहा कि मंगलसूत्र छीन लिया जाएगा और वह सब, वह हनुमान का नाम लेकर भड़काऊ बयान देते रहे और चुनाव के दिन रोड शो किया। क्या भाजपा के खिलाफ कभी कार्रवाई की गई? वे एकतरफा हो गए हैं।”

यह भी पढ़ें- झारखंड के साहिबगंज में भीषण रेल हादसा, आपस में टकराई 2 मालगाड़ियां

इससे पहले आज बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार कर रही है, क्योंकि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव हारने की आशंका है।

बिहार की मतदाता सूची पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “सत्ता में बैठी सभी पार्टियां चुप हैं, क्योंकि साजिश करने वाले क्या बोलेंगे। बीजेपी और नीतीश जी के लोग गरीबों का वोट काट रहे हैं, ताकि उन्हें सरकारी लाभ न मिले।“

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: Bihar News Election commission Tejashwi Yadav

Continue Reading

Previous: D. Gukesh का ग्रैंड चेस टूर्नामेंट में धमाल, मैग्नस कार्लसन को दी करारी शिकस्त
Next: जेन स्ट्रीट ग्रुप पर SEBI का तगड़ा एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित खबरें

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मलवां गांव में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ ​​प्रेम मुखिया पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
1 min read
  • वीडियो
  • बिहार

Bihar में धोती पकड़ कर भागे नेता, ग्रामीणों ने खूब दौड़ाया, VIDEO में देखें क्या है पूरा मामला

Akanksha Sharma August 29, 2025
S.R Shiksha Samrat School के एलुमनी डॉ. विवेक आनंद ने नीट-पीजी में हासिल किया 55वां स्थान, शिक्षा सम्राट परिवार में हर्ष की लहर
1 min read
  • बिहार

S.R Shiksha Samrat School के एलुमनी डॉ. विवेक आनंद ने नीट-पीजी में हासिल किया 55वां स्थान, शिक्षा सम्राट परिवार में हर्ष की लहर

The Updates Digital Desk August 20, 2025
Aarambh 5.0
1 min read
  • बिहार
  • जरा हटके

Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर

The Updates Digital Desk August 18, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.