Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Shibu Soren: गुरु जी से अस्पताल मिलने पहुंचे गडकरी, CM संग भी बातचीत
  • झारखंड

Shibu Soren: गुरु जी से अस्पताल मिलने पहुंचे गडकरी, CM संग भी बातचीत

Shibu Soren: देश के तमाम बड़े नेता सर गंगाराम अस्पताल पहुंच गुरु जी के सेहत का हाल चाल ले चुके हैं।
The Updates Digital Desk July 15, 2025 1 min read
Shibu Soren

CM हेमंत संग चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Shibu Soren: भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren Health Update) इन इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने और कुशलक्षेम पूछने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर चर्चा की।

Shibu Soren: सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा इलाज

जानकारी के मुताबिक, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन की पिछले कुछ दिनों से तबीयत सही नहीं हैं। स्वास्थ्य में गिरावट के चलते उन्हें नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। शिबू सोरेन उम्र के 79वें पड़ाव पर हैं और पिछले कुछ वर्षों में उनकी तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव आता रहा है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में और आराम करने की सलाह दी है।

Shibu Soren: नितिन गडकरी ने की मुलाकात, हेमंत सोरेन से चर्चा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अस्पताल (Union Minister Nitin Gadkari) पहुंचे सबसे पहले गुरु जी शिबू सोरेन से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद गडकरी ने ट्वीट कर कहा,नई दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्री शिबू सोरेन जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ग़डकरी के इस ट्वीट के बाद शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर लोगों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई, लेकिन परिवार ने भरोसा दिलाया कि उनका इलाज अच्छे से चल रहा है।

ये भी पढ़ें: गुरुजी की कैसी है तबीयत यहां जानिए

Shibu Soren: हेमंत सोरेन ने कहा- पिता जी का स्वास्थ्य स्थिर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) जो शिबू सोरेन के पुत्र हैं, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर लोगों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में आश्वस्त किया। हेमंत सोरेन ने कहा,“पूरे देश और झारखंड से जो शुभकामनाएं मिल रही हैं, उसके लिए मैं आभारी हूं। पिता जी का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।”शिबू सोरेन को झारखंड की राजनीति में ‘गुरुजी’ (Guru Ji) के नाम से भी जाना जाता है। उनके स्वास्थ्य की खबर सुनकर पूरे झारखंड में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता थोड़े चिंतित हो गए। लेकिन उनका इलाज चल रहा है, वो जल्द ही ठीक होकर जनता के बीच लौटेंगे

Shibu Soren: लंबा राजनीतिक सफर,आदिवासी हितों की आवाज

शिबू सोरेन झारखंड (Shibu Soren) के ही नहीं बल्कि पूरे देश के कद्दावर नेता माने जाते हैं। उनका जीवन झारखंड आंदोलन (Jharkhand Movement) और आदिवासी हितों की लड़ाई में हमेशा सबसे आगे रहा है। वे झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और केंद्रीय कोयला मंत्री भी रह चुके हैं।उनकी छवि एक जुझारू नेता की रही है जिन्होंने आदिवासी समुदाय के हक और अधिकारों के लिए बेहद लंबा संघर्ष किया। यही वजह है कि झारखंड की राजनीति में उनका नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।

नितिन गडकरी ही नहीं, बल्कि देशभर से कई अन्य नेता भी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक शिबू सोरेन अगले कुछ दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही वे पूरी तरह स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे। झारखंड के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि उनका प्रिय नेता फिर से स्वस्थ होकर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand News Nitin Gadkari Shibu Soren Health

Continue Reading

Previous: Crime: CCL कर्मचारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 4 माओवादी गिरफ्तार
Next: Tesla: भारत की सड़क पर फर्राटा भरेगी सबसे हाईटेक कार, खुल गया पहला शोरूम

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.