Rain Alert: झारखंड में इस बार मानसून जमकर मेहरबान हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ने बताया कि 13 से 15 जुलाई तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया गया है
Rain Alert: कहां कहां होगी भारी barish
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है जिससे निचले इलाकों में जलभराव, यातायात पर असर और बिजली आपूर्ति में व्यवधान जैसी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आईएमडी ने साथ ही 13 जुलाई यानि आज से गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 14 जुलाई यानि आने वाले दिन को गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Rain Alert: 15 जुलाई को यहां कहर ढ़ाएगी बारिश
इसके अलावा, 15 जुलाई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिलों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। रांची मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के हिसाब से आने वाले दिनों में राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश तो जारी रहेगी ही, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका बनी है। खराब होते मौसम में लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और सावधानी बरतें, ख़ासकर नदियों व जलाशयों के पास न जाएं।
Rain Alert: झारखंड में मानसून खूब मेहरबान
गौरतलब है कि इस बार मानसून के आगमन के बाद से ही झारखंड में अच्छी बारिश हो रही है। एक जून से लेकर 12 जुलाई तक झारखंड में औसतन 499.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि अमूमन इस अवधि में सामान्य तौर पर 296.4 मिमी बारिश होती है। इस तरह देखा जाए तो राज्य में अब तक लगभग 70 फीसदी की आसपास बारिश दर्ज की गई है।
Rain Alert: किस जगह पर सबसे ज्यादा बारिश
पूर्वी सिंहभूम जिला इस बार सर्वाधिक बारिश वाला जिला बनकर उभरा है। यहां 157 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, रांची में सामान्य से 150 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। सरायकेला-खरसावां जिले में भी 130 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यह अतिरिक्त वर्षा किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि खरीफ फसलों के लिए यह स्थिति अनुकूल मानी जा रही है। हालांकि, राज्य के सभी हिस्सों में हालात एक जैसे नहीं हैं।
Rain Alert: इन इलाकों में कम बारिश
झारखंड के पांच जिले — देवघर, गढ़वा, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ — ऐसे हैं जहां बारिश में कमी देखी गई है। इन जिलों में एक जून से 12 जुलाई तक 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में इन इलाकों में भी अच्छी बारिश की संभावना है जिससे बारिश की यह कमी जरूर कुछ हद तक पूरी हो सकती है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद राज्य प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है।
Rain Alert: बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क
जिला प्रशासन की टीमें निचले इलाकों में सतर्कता बरत रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।अधिकारियों ने कहा है कि लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिना जरूरत के घरों से बाहर न निकलें और बारिश के दौरान बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे खड़े न हों। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है क्योंकि वहां पानी निकासी की व्यवस्था शहरों की तुलना में कमजोर होती है। राज्य में अभी तक मानसून की प्रगति को देखते हुए कृषि विभाग को उम्मीद है कि अबकी दफा धान की रोपनी अच्छी होगी। वहीं, मौसम विभाग लगातार अपडेट दे रहा है ताकि लोग सतर्क रहें और किसी भी तरह की जान-माल की क्षति को रोका जा सके। जहां झारखंड में मानसून इस बार जहां एक ओर किसानों और जल स्रोतों के लिए राहत लेकर आया है, वहीं दूसरी ओर इससे जुड़ी आपदाओं को लेकर भी सतर्क रहना होगा। अगले कुछ दिनों तक झारखंडवासियों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान रखना होगा ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।