Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand: झारखंड की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी ने दी 2460 करोड़ की सौगात
  • झारखंड

Jharkhand: झारखंड की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी ने दी 2460 करोड़ की सौगात

Jharkhand: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड के गढ़वा, पलामू और गुमला जिले को 2,460 करोड़ रुपए की लागत वाली 2 नेशनल हाईवे परियोजनाओं की सौगात दी।
The Updates Digital Desk July 3, 2025 1 min read
Jharkhand

Jharkhand: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने आज झारखंड के तीन जिलों—गढ़वा, पलामू और गुमला—को कुल 2,46 करोड़ रुपए की लागत वाली दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात दी। गढ़वा जिला मुख्यालय में आयोजित किए गए एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने इन परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

Jharkhand: 1129 करोड़ की लागत से बनी फोरलेन जनता को समर्पित

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पलामू के शंखा से गढ़वा के खजूरी तक 1,129 करोड़ रुपये की लागत से बनी फोरलेन सड़क को भी जनता के लिए समर्पित किया। यह सड़क क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और यातायात को नई गति देगी। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से लेकर गुमला शहर के बीच 32 किलोमीटर लंबे फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का शिलान्यास किया, जिस पर करीब 1,330 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Jharkhand: लोगों को होगा ये फायदा

इस सड़क के बनने से गुमला जिले के लोगों को अब न सिर्फ बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी बल्कि आर्थिक गतिविधियों के नए रास्ते भी खुलेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ये भी भरोसा दिलाया कि झारखंड की तरक्की और विकास के लिए केंद्र सरकार पैसे की कोई कमी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा सड़क निर्माण की जितनी भी योजनाएं भेजी जाएंगी, उन्हें मंजूरी देने में उनका मंत्रालय तनिक भी देर नहीं करेगा।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह और गढ़वा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की मांगों को भी बेहद गंभीरता से सुना। जनप्रतिनिधियों की पहल पर गडकरी ने मंच से ही तीन और बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि अब गढ़वा से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर तक 400 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क बनेगी।

670 करोड़ की फोरलेन परियोजना को भी मंजूरी

इसी तरह बिहार के औरंगाबाद से झारखंड के डालटनगंज के बीच 670 करोड़ रुपये की लागत वाली फोरलेन सड़क परियोजना को भी आज से ही मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि उन्होंने अब तक अपने राजनीतिक जीवन में कभी ऐसी कोई घोषणा नहीं की जो पूरी न हुई हो।

गडकरी ने कहा कि “सड़कें किसी भी देश विकास,की रीढ़ होती हैं।” गडकरी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी के उस प्रसिद्द कथन का भी जिक्र किया जो उन्होंने अपने मंत्रालय के ऑफिस में बड़े अक्षरों में अंकित करवा रखा है। उस कथन में कहा गया है— “हमारे देश की सड़कें अच्छी इसलिए नहीं हैं कि अमेरिका अमीर है, बल्कि अमेरिका इसलिए अमीर है क्योंकि सड़कें अच्छी हैं।”

ये भी पढ़ें: रांची में स्कूलों के आस-पास मांस-मच्छी की दुकानों पर लगा बैन, यहां पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी खबरें

गडकरी का झारखंड सरकार को ये सुझाव

गडकरी ने कहा कि बस इसी सोच के साथ उनका मंत्रालय देशभर में सड़कों का जाल बिछा रहा है ताकि विकास और रोज़गार को मजबूती मिले। इसके अलावा गडकरी ने झारखंड सरकार को एक अहम सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि एनएचएआई द्वारा फोरलेन सड़कों के निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी का उपयोग झारखंड में तालाबों और जलाशयों में किया जाए।

इससे राज्य में जलस्तर बढ़ेगा और किसान भी समृद्ध होंगे। उन्होंने कहा, “जल संचयन के लिए अगर इस मिट्टी का इस्तेमाल तालाब बनाने में किया जाए, तो यह झारखंड के को इससे दोहरा लाभ होगा।”

गडकरी ने आखिर में दोहराया कि झारखंड के विकास की गति को तेज करने में केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी उनकी इस घोषणा और योजनाओं से गढ़वा, पलामू, गुमला समेत पूरे झारखंड में सड़क ढांचे को नई रफ्तार मिलेगी। मौके पर मौजूद जनता, स्थानीय नेताओं और अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ेगा और व्यवसायों को नई दिशा मिलेगी।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand Road Projects Nitin Gadkari

Continue Reading

Previous: Ramayana के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल, फैंस ने कर दी कमाई की भविष्यवाणी!
Next: Jewellers Theft : लूट, पीछा और गिरफ्तारी: जौहरी के घर में करोड़ों के गहनों की चोरी की पूरी कहानी

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.