दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (सौजन्य-एक्स)
President Droupadi Murmu in Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में छात्रों को सम्मानित किया। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
देवघर AIIMS पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देवघर आगमन पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में छात्रों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि एम्स देवघर जैसे चिकित्सा संस्थान, जो स्वास्थ्य सेवाओं में असमानता को खत्म करने के लिए स्थापित किए गए हैं, अंधेरे में रोशनी फैलाने वाले प्रकाशस्तंभ की तरह हैं। उन पर न केवल कम लागत पर विश्वस्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र में परिवर्तन लाने वाले एजेंट की भूमिका निभाने की भी जिम्मेदारी है।
AIIMS : देवघर में बोली राष्ट्रपति मुर्मू
दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने कहा एक अच्छे डॉक्टर को तीव्र नैदानिक समझ के साथ-साथ संवेदनशील संचार की क्षमता भी विकसित करनी चाहिए। हमने सबने देखा है कि कुछ ऐसे डॉक्टर होते हैं जो क्लिनिक में सलाह लेने के बाद मरीज और उनके परिवार वालों को सबसे अच्छा महसूस करते हैं। प्राथमिक देखभाल ही सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का आधार है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य-केंद्र और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य-केंद्रों में एम्स देवघर के शिक्षकों और छात्रों की टीमों द्वारा सहायता की जानी चाहिए।
Primary care ही universal health coverage का आधार है। Urban Primary Health-Centres तथा Rural Community Health-Centres में जाकर AIIMS देवघर की डॉक्टरों और विद्यार्थियों की टीम द्वारा सहायता की जानी चाहिए। pic.twitter.com/oO5yFuilkZ
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 31, 2025
उन्होंने आगे कहा राष्ट्रीय स्तर पर सरकार का यह प्रयास है कि स्वास्थ्य संबंधी ‘अपनी जेब से खर्च’ से दबाव वाले लोगों पर कम से कम हो। इस राष्ट्रीय प्रयास में एम्स देवघर जैसे छात्र और आप जैसे वकील की संस्थागत भूमिका भी है और व्यक्तिगत भी। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हमारे देश को अनेक महत्वाकांक्षी लक्ष्य प्राप्त करने हैं। इन राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में एम्स संस्थानों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
राजभवन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड की राजधानी रांची में आज राज भवन में शिष्टाचार भेंट की तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्हें ‘राज भवन पत्रिका’ (फरवरी–जुलाई 2025) की प्रथम प्रति भेंट की, जो राज भवन की गतिविधियों, पहलों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों का संकलन है।
देश में 4 प्रमुख रेल परियोजनाओं को मंजूरी
केंद्र सरकार ने 4 प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है। अगली पीढ़ी का बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के हमारे प्रयासों को बढ़ावा देते हुए, कैबिनेट ने 11,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 4 प्रमुख रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दे दी है। इन परियोजनाओं से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के लोगों को लाभ होगा।
यह भी पढ़ें – 2008 Malegaon Blast Verdict: सभी बरी तो दोषी कौन? NIA के फैसले पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- आतंकवाद का कोई रंग नहीं
मानसून सत्र को लेकर विचार-विमर्श
श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के विधायक गणों की बैठक हुई। बैठक में 1 से 7 अगस्त तक आहूत षष्टम झारखण्ड विधानसभा के तृतीय सत्र (मॉनसून सत्र) के मद्देनज़र विचार- विमर्श हुआ।
कल से शुरू होगा झारखंड का मानसून सत्र
Monsoon Session: मानसून सत्र 1 अगस्त यानी कल से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 7 अगस्त तक चलेगा। सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। एक तरफ जहां विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है, वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष भी अपनी उपलब्धियों और तर्कों के साथ कमर कस चुका है। मानसून सत्र में कुल 5 कार्यदिवस होंगे। अनुपूरक बजट 4 अगस्त को पेश किया जाएगा।