पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक (सौजन्य-एक्स)
27th Eastern Zonal Council Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (10 जुलाई) को झारखंड के रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए। अमित शाह ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में बिहार के उप मुख्यमंत्री, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के मंत्रियों, भारत सरकार एवं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्यों के प्रतिनिधियों भी शामिल हुए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की समस्याओं, विकास की जरूरतों और काफी समय से लंबित मामलों का मुद्दा विस्तार से सामने रखा। मुख्यमंत्री ने झारखंड की ओर से 31 अहम मुद्दों पर चर्चा की और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा जताई।
Eastern Zonal Council Meeting : अमित शाह ने साझा की बैठक की जानकारी
इस बैठक के बाद अमित शाह ने अपने एक्स अकाउंट पर बैठक की जानकारी दी। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “मोदी सरकार में क्षेत्रीय परिषदें अब Forum of Discussion की जगह Engine of Cooperation बन गई हैं। आज रांची (झारखंड) में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वर्षों पुराने अहम मुद्दों का समाधान हुआ।”
बैठक में चर्चाओं के मुद्दों पर बात करते हुए लिखा, “बैठक में बिहार विभाजन के समय से लंबित अनेक मुद्दों, 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद की समूल समाप्ति और ड्रग्स तस्करी पर रोकथाम जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मोदी सरकार में क्षेत्रीय परिषदों की बैठकों की संख्या में दोगुनी से भी अधिक वृद्धि हुई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और अब तक इन बैठकों में रिकॉर्ड 83% मुद्दों का समाधान इनकी सार्थकता को दर्शाता है।”
Eastern Zonal Council Meeting : बैठक के बाद क्या बोले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, “आज रांची में, हमारी 36वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक बहुत सफल रही। लोगों को रोजगार सुनिश्चित करने, महिलाओं को सशक्त बनाने, गरीबों के कल्याण को बढ़ावा देने और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक ने हमें इन पर काम करने के लिए बहुत प्रेरित किया।”
यह भी पढ़ें- झारखंड में अमित शाह के सामने सीएम हेमंत सोरेन ने रखी 31 डिमांड, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें
Eastern Zonal Council Meeting : बैठक के बाद क्या बोले बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार के हित में, केंद्रीय गृह मंत्री ने इंद्रपुरी जलाशय पर विवाद को सुलझाने के लिए स्पष्ट रूप से काम किया है। किशनगंज में महानंदा से हमें जो पानी चाहिए, उसके लिए समझौते हो चुके हैं और बिहार और झारखंड के विभाजन से जुड़े लंबित मुद्दों के निष्पादन के लिए एक समिति का गठन किया गया है।”
इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने खनन प्रभावितों के लिए नीति में बदलाव, केंद्रीय बलों की नियुक्ति, मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए मदद, धार्मिक स्थलों को रामायण सर्किट में शामिल करने जैसी कुल 31 मांग रखी। अब आशा है कि केंद्र सरकार जल्द-से-जल्द इन समस्याओं का हल निकालेगी।