अनुराग ठाकुर (सौजन्य-एक्स)
Operation Sindoor Anurag Thakur: लोकसभा में आज (28 जुलाई) ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा सत्र जारी है। यह चर्चा 16 घंटों तक चलने वाली है। सदन में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया और तंज कसा। सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “अब तक जितने भी विपक्षी सांसदों ने यहां बात की है, उनमें से एक भी सांसद ने खड़े होकर यह नहीं कहा कि इस आतंकी हमले में लोगों से उनका धर्म पूछा गया, कलमा पढ़ने को कहा गया, उनकी पैंट उतारी गई और फिर उन्हें मार दिया गया।”
उन्होंने सवाल किया कि, “बताइए विपक्षी सांसदों को ऐसा कहते हुए क्या तकलीफ़ हुई? जब रक्षा मंत्री भारतीय सेना की उपलब्धियों पर चर्चा कर रहे थे, तब कोई तालियां नहीं बजी, कोई मेज़ नहीं थपथपा रहा था।”
सेना प्रमुख को सड़कछाप कहा – अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “भारत ने ढाई मोर्चों पर लड़ाई लड़ी, दोनों मोर्चों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन इस आधे मोर्चे में भी एक राहुल-कब्जे वाली कांग्रेस है। सोशल मीडिया पर देखिए, पिछले दो महीनों में राहुल-कब्जे वाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और भारतीय सेना के ख़िलाफ़ घिनौने और अपमानजनक कार्टून बनाए हैं। राहुल-कब्जे वाली कांग्रेस ने सेना प्रमुख को सड़कछाप गुंडा कहा। राहुल गांधी को पूरे देश और भारतीय सेना से माफ़ी मांगनी चाहिए।”
#WATCH | During the discussion on Operation Sindoor in the House, BJP MP Anurag Thakur says, "India fought on two and a half fronts, everyone knows about the two fronts, but in this half front, there is also a Rahul Occupied Congress. Look at the social media, in the last two… pic.twitter.com/rJMT8iuWPj
— ANI (@ANI) July 28, 2025
Operation Sindoor : LoP से LoB बन गए राहुल गांधी
विपक्ष के नेता पर जोरदार हमला बोलते हुए ठाकुर ने कहा, “मैं आपको बता दूं, जिस नेता की आप बात कर रहे हैं, उसे देश की जनता ने दो बार विपक्ष का नेता बनने लायक भी वोट नहीं दिए। वो LoP से LoB बन गए हैं। LoB का मतलब है भारत का विरोध करने वाला नेता। भारत और प्रधानमंत्री का विरोध ही उनका एजेंडा है। मुझे नहीं पता कि वो कांग्रेस के पोस्टर बॉय बनते हैं या नहीं, लेकिन वो पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा के पोस्टर बॉय ज़रूर बन गए हैं।”
#WATCH | During the discussion on Operation Sindoor in the House, BJP MP Anurag Thakur says, "Let me tell you, the leader you talk about, twice the people of the country did not even give him enough votes to become the leader of the opposition… He has become LoB from LoP. LoB… pic.twitter.com/Odj3DMuSzn
— ANI (@ANI) July 28, 2025
यह भी पढ़ें – Kapil Sibal ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर जताया खेद, अपने रिश्ते पर खुलकर की बात
Operation Sindoor : पी.चिदंबरम पर साधा निशाना
आखिर में अनुराग ठाकुर ने पूर्व गृह मंत्री पी.चिदंबरम के बयान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा, “आज सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं में होड़ मची रही कि पाकिस्तान का सबसे करीबी दोस्त और सबसे प्यारा कौन बनकर सामने आए। कल एक पूर्व गृह मंत्री ने दिए इंटरव्यू में कहा- अगर इसमें पाकिस्तान का हाथ नहीं था, तो आप कैसे कह सकते हैं कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे? कभी इसे हिंदू आतंकवाद कहते हैं, कभी पाकिस्तान का बचाव करने आते हैं।”
#WATCH | During the discussion on Operation Sindoor in the House, BJP MP Anurag Thakur says, "Today, discussion on Operation Sindoor was to take place in the House, but there was a competition among the leaders of Congress as to who should come forward as the closest friend and… pic.twitter.com/4Fz0FNiY8k
— ANI (@ANI) July 28, 2025
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आगे कहा, “आज कांग्रेस पार्टी में पाकिस्तान के इतने बड़े पैरोकार हैं कि बाद में पाकिस्तान अपना बचाव करता है, और कांग्रेस के नेता “ये लोग उनकी रक्षा के लिए आते हैं। पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी सरकार लश्कर-ए-राहुल के भाइयों का इस्तेमाल अपने पक्ष में कर रही है। हालांकि यह कांग्रेस है, लेकिन उनके बयानों और कार्यों से ऐसा लगता है कि यह इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस बन गई है।”