Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • झारखंड के 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, कई ट्रेने हुई रद्द, यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी बड़ी खबरें
  • झारखंड

झारखंड के 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, कई ट्रेने हुई रद्द, यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी बड़ी खबरें

7 July Top Jharkhand News: झारखंड में लगातार जारी मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचा रखा है। राज्य के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें झारखंड की बड़ी खबरें।
Akanksha Sharma July 7, 2025 1 min read
7 July Top Jharkhand News: झारखंड में लगातार जारी मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचा रखा है। राज्य के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें झारखंड की बड़ी खबरें।

झारखंड में बाढ़ का अलर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Jharkhand News: झारखंड में बाढ़ का अलर्ट जारी

झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के 12 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में अलर्ट:-  जिन जिलों में बाढ़ का खतरा सबसे ज्यादा है, उनमें गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

Jharkhand News: झारखंड में भारी बारिश से गिरे मकान, 9 साल की बच्चे की मौत

झारखंड में लगातार भारी बारिश जारी है। भारी बारिश के बीच रांची के सोनाहातू के तेलवाडीह गांव में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण मकान गिरने से मलबे में दबकर 9 साल के बच्चे की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनाहातू प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत के तेलवाडीह गांव में रविवार रात एक बजे के आसपास भारी बारिश से सुभाष प्रमाणिक का खपरैल का मकान तहस-नहस हो गया। रात को परिवार के 6 सदस्य एक कमरे में सोए हुए थे, जिसमें 9 साल का बच्चा मलबे में दब गया।

Jharkhand News: झारखंड में BED, MED और BPED का एंट्रेंस रिजल्ट रद्द

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने BED, MED और BPED Entrance Exam-2025 का परिणाम रद्द कर दिया गया है। पहला राउंड जो कि ऑनलाइन काउंसेलिंग की प्रक्रिया थी, वो स्थगित कर दी गई है। ये जानकारी पर्षद की उपपरीक्षा नियंत्रक रंजीता हेंब्रम के हस्ताक्षर से जानकारी जारी की गई। 4 जुलाई को BED, MED और BPED एंटरेंस का रिजल्ट और उसके आधार पर पहले राउंड की काउंसेलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया था।

Jharkhand News: उग्रवादी संगठन PLFI के 4 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सदस्य एक स्कूल के पास इकट्ठा हुए 4 पीएलएफआई उग्रवादियों को पकड़ा। पुलिस को उग्रवादियों के पास से हथियार और गोलियां भी मिलीं। पुलिस की पूछताछ के बाद पीएलएफआई ने कबूल किया कि वे लोगों से लेवी वसूलते हैं और फायरिंग करके दहशत फैलाते हैं। 

Jharkhand News: झारखंड में जुलाई, अगस्त एवं सितंबर में कई ट्रेनें रद्द

Train Cancelled: झारखंड में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है। जुलाई, अगस्त और सितंबर में और कई ट्रेनें रद्द होने की खबर सामने आई है। अब दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस टाटानगर नहीं आयेगी। अब 15, 22, 29 जुलाई को ये दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन सीनी और कांड्रा से होकर चलेगी। चक्रधरपुर रेल डिवीजन में विकास कार्य को देखते हुए जम्मूतवी संबलेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन 11 सितंबर को रद्द कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Flood: झारखंड में आसमान से बरसी आफत, इन 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

Jharkhand News: झारखंड में भाकपा माओवादियों की साजिश नाकाम

झारखंड में सुरक्षा बलों ने भाकपा माओवादियों का साजिश नाकाम कर दी। पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 16 IED बम बरामद किए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की मदद ली और जंगल में ही सभी बम को नष्ट कर दिया। गुप्त सूचना पर एसपी ने टीम गठित की। इसके बाद जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News jharkhand weather news Top Stories

Continue Reading

Previous: No Smoking: बाबू ने दफ्तर में लगाया सिगरेट का कश, CM के आदेश पर हुए सस्पेंड
Next: Pawan Singh का नया सैड सॉन्ग ‘कौन ठगवा नगरियां लूटल हो’ रिलीज, फैंस के दिलों को छू गई दर्दभरी आवाज

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.