Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Flood: झारखंड में आसमान से बरसी आफत, इन 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी
  • झारखंड

Flood: झारखंड में आसमान से बरसी आफत, इन 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

Flood: झारखंड में इस बार मानसून खूब मेहरबान दिखा रहा है लेकिन मौसम की ये मेहरबानी अब लोगों की परेशानी का सबब बन रही है।
The Updates Digital Desk July 7, 2025 1 min read
Rain Alert

झारखंड में भारी बारिश

Flood: झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह पर हालात बिगड़ने लगे हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज राज्य के 12 जिलों में अचानक बाढ़ (Flash Flood) आने की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बाढ़ का खतरा सबसे ज्यादा है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।

Flood: झारखंड में मौसम क्यों खराब

चक्रवाती हवाओं और कम दबाव के क्षेत्र की वजह से झारखंड में बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। रविवार से ही राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है और अगले कुछ दिनों में भी मौसम की स्थिति कुछ इसी तरह की बनी रहेगी। मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि आज राज्य के पश्चिमी एवं दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। नतीजतन इन इलाकों में नदियों और नालों का जलस्तर अचानक से बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव या बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

Flood: झारखंड में इस बार मानसून खूब मेहरबान

एक जून से छह जुलाई तक झारखंड में औसतन 69 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। जहां सामान्यत: इस दौरान 246.2 मिमी बारिश होती है, वहीं इस साल अब तक 417.2 मिमी बारिश हो चुकी है। ये आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार झारखंड में मानसून किस तरह सक्रिय है।

Flood: झारखंड में कहां कैसे हालात

अब तक सबसे ज्यादा मौसम की मार लातेहार जिले पर पड़ी है। यहां सामान्य बारिश के मुकाबले 157 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। इससे खेतों में पानी भर गया है और ग्रामीण इलाकों में कच्चे रास्तों पर कीचड़ व जलभराव की बेहद विकट समस्या खड़ी हो गई। कई जगह छोटे पुल-पुलिया भी पानी में डूबने की कगार पर हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत होने लगी है।

ये भी पढ़ें: Weather: मौसम ने फिर बजा दी खतरे की घंटी, इन इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट

Flood: रांची में कैसे हालात

इधर, राजधानी रांची समेत आसपास के तमाम इलाकों में भी लगातार बारिश के ऐसे से लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति है, जिससे लोगों का घर से निकलना दूभर हो जा रहा है। नगर निगम और प्रशासन की टीमें अभी भी नालियों की सफाई और जलभराव की समस्या से निजात पाने में जुटी हुई हैं ताकि पानी की निकासी तेजी से हो सके।

Flood:  लोगों से की जा रही ये अपील

मानसून की सक्रियता और मौसम की स्थिति को देखते हुए आम लोगों अपील की जा रही है वे नदी-नालों के ज्यादा नजदीक न जाएं। अगर बारिश तेज हो तो सुरक्षित स्थान पर ही रहें और आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन को सूचित करे। लोगों से ये भी कहा जा रहा है वे अपने खेतों में जलभराव को भी देखते रहे और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

Flood: झारखंड में प्रशासन को सतर्क रहने के आदेश

झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। खासकर उन 12 जिलों में जहां अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है, वहां राहत और बचाव दलों को मुस्तैद रखा गया है। जिलों में कंट्रोल रूम भी काम कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश है कि वे स्थिति पर लगातार नजर रखें।

ये भी पढ़ें: मुहर्रम पर दो गुटों में भिड़ंत, झारखंड के गांव में धारा 144 लागू

इस बीच, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिनों तक झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके चलते बाढ़ के खतरे को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

इस प्रकार, झारखंड में मानसून जहां खेत-खलिहानों के लिए अच्छी खबर लाया है, वहीं अत्यधिक बारिश अब जनजीवन के लिए मुसीबत का सबब बनने लगी है। प्रशासन और लोगों को मिलकर सतर्कता व सावधानी बरतनी होगी ताकि किसी भी आपदा की स्थिति से ढंग से निपटा जा सके।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand Flood Warning jharkhand rain jharkhand weather Top Stories

Continue Reading

Previous: Muharram Procession: मुहर्रम पर दो गुटों में भिड़ंत, झारखंड के गांव में धारा 144 लागू
Next: No Smoking: बाबू ने दफ्तर में लगाया सिगरेट का कश, CM के आदेश पर हुए सस्पेंड

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.