काजल राघवानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kajal Raghwani Sawan Song: भोजपुरी सिनेमा की फेवरेट क्वीन काजल राघवानी एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले उनका गाना ‘हमका लईका ना चाहीं डिफेंडर वाला’ जबरदस्त हिट हुआ था और फैंस ने इसे खेसारी लाल यादव से जोड़कर खूब चर्चा की थी।
ऐसे में अब सावन के मौके पर काजल का नया गाना ‘लईका दिलादी फरारी वाला’ रिलीज हो चुका है, जिसमें वो भोलेनाथ से अपने सपनों के राजकुमार की डिमांड करती नजर आ रही हैं।
महादेव से काजल राघवानी ने की ये फरमाइश
दरअसल, यह गाना आज यानी 18 जुलाई को लियो भोजुपरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल हो रहा है। गाने की खास बात यह है कि इसमें एक बार फिर काजल राघवानी और सुमित सिंह चंद्रवर्शी की हिट जोड़ी नजर आ रही है। इससे पहले भी इस जोड़ी के कई गाने इसी चैनल पर आ चुके हैं और सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
‘लईका दिलादी फरारी वाला’ गाने में काजल एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। कभी कहती थीं कि उन्हें डिफेंडर वाला लईका नहीं चाहिए और अब वो सीधे फरारी वाले की मांग कर रही हैं। इस डिमांड को वो भोलेनाथ से करती दिख रही हैं, जो गाने को और भी मजेदार बना देता है।
इन सिंगर्स ने दी है अपनी आवाज
इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवर्शी और प्रीति राज जगलर ने गाया है। गाने के बोल खुद सुमित सिंह चंद्रवर्शी ने लिखे हैं और इसका संगीत दिया है आर्यन पॉटर ने। गाने का निर्देशन किया है मनोज गुप्ता ने। गाने में रंग-बिरंगे सेट, शानदार लोकेशन्स और काजल की खूबसूरत अदाएं इसे एक परफेक्ट सावन एंटरटेनर बना रही हैं।
इस गाने के रिलीज से पहले काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सिर्फ लिखा था कि जल्द आ रहा है। इसके बाद से ही फैंस में गाने को लेकर उत्साह दिख रहा था, और अब जब यह रिलीज हो चुका है, तो लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं।