शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे नेता (सौजन्य-एक्स)
15 July Top News of Jharkhand : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन से नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में नेताओं ने मुलाकात की। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की बड़ी खबरें।
Shibu Soren : अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल में शिबू सोरेन से की मुलाकात
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन से नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर चर्चा की।
Shibu Soren : नितिन गडकरी ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन से की मुलाकात
आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री एवं मित्र हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। नितिन गडकरी ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटें।
Jharkhand News : कुआं साफ करने उतरे पिता-पुत्र की मौत
मंगलवार को झारखंड के पलामू में कुआं साफ करते समय पिता-पुत्र की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना पलामू के लेस्लीगंज के अमवा गांव में हुई। मृतकों की पहचान विश्वनाथ सिंह, उम्र 70 वर्ष और पुत्र शंभू सिंह, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कुएं में मोटर पंप लगा हुआ था, जो काम नहीं कर रहा था।
शंभू सिंह मोटर पंप की जांच करने कुएं में उतरे थे। ज़हरीली गैस के प्रभाव से वे कुएं में ही बेहोश हो गए। बेटे की हालत देखकर पिता भी कुएं में उतरे और वे भी गैस के प्रभाव से बेहोश हो गए। बाद में उन दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।
Jharkjand News : सांप के काटने से मौत, झाड़-फूंक में गवाए 4 घंटे
झारखंड के पटमदा थाना क्षेत्र के बिर्रा गांव में सोमवार सुबह सांप के काटने से एक दिव्यांग व्यक्ति सत्यजीत कालिंदी (45) की मौत हो गई। वह भीख मांगकर अपने परिवार का पेट पालता था। पत्नी दुलाली कालिंदी के अलावा, मृतक की दो बेटियां ममता कालिंदी (12 वर्ष) और लेली कालिंदी (3 वर्ष) हैं।
रविवार रात करीब 3 बजे घर के फर्श पर सो रहे सत्यजीत को एक चितकबरे सांप ने काट लिया। उसने खुद ही सांप को डंडे से मार डाला और पास ही जला दिया। जब उसकी पत्नी को पता चला, तो उसने सांप के काटने की बात से इनकार कर दिया।इसके बावजूद परिवार ने 4 बजे एक ओझा को बुलाया और झाड़-फूंक कराया।
यह भी पढ़ें – Congress: खरगे-राहुल ने झारखंड में कांग्रेस मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड देखा, संवाद बढ़ाने के दिए निर्देश
सुबह करीब 7.30 बजे जब उसे उल्टियां हुई, तब उसे अस्पताल ले जाया गया। करीब 8.30 बजे माचा स्थित सीएचसी में उसे एंटी वेनम वैक्सीन दिया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। JMM नेताओं ने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन से 4 लाख मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
PNB Bank : पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने
झारखंड में ग्राहकों के लिए बैंक के लॉकर में पैसे रखना सुरक्षित नहीं रहा। राज्य में बैंक लॉकरों से लाखों के आभूषण गायब होने की खबर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, पलामू जिला मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की बाजार शाखा के लॉकर में रखे 90 लाख के आभूषण गायब हो गए। पीड़ित संजय कुमार सिंह ने इस संबंध में पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
पीड़ित संजय ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में उनका साल 2016 से लॉकर है। 10 जुलाई को जब बैंक अधिकारियों के सामने लॉकर खोला तो लॉकर से सारे गहने जेवरात गायब थे। उन्होंने इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।