IMD Red Alert in Jharkhand : झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। इन दिनों लगातार हो रही बारिश के बाद झारखंड के नाले-नदी उफान पर है। इसके चलते मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे में Flash Flood का रेड अलर्ट (Red Alert) याने तबाही की चेतावनी दी है। इस चेतावनी को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
प्रशासन ने इससे बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है तो वहीं कई जिलों में स्कूलों को भी बंद करने के निर्देश दिए गए है। प्रशासन ने कंट्रोल रूम को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की कौन-से जिलों में सबसे ज्यादा खतरा है। साथ ही प्रशासन ने एडवाइजरी में क्या-क्या कहा है। इसलिए इस वीडियो को जरूर देखिए और सुरक्षित रहें।