शेफाली जरीवाला एक्स हसबैंड हरमीत सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। शुक्रवार, 27 जून की रात को उनका निधन हो गया, जिसके बाद शनिवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद मौके पर परिवार के अलावा फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई सितारे शामिल हुए।
शेफाली के पति और अभिनेता पराग त्यागी ने उन्हें एक दुल्हन की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं और पराग भी पूरी तरह टूट गए। अंतिम यात्रा में मीका सिंह समेत कई नामी चेहरे दिखाई दिए।
View this post on Instagram
शेफाली के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
हालांकि, उनकी अंतिम यात्रा में उनके एक्स पति हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स फेम) नजर नहीं आए, जिससे कई लोग हैरान रह गए। बाद में हरमीत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा कर इसके पीछे की वजह बताई।
हरमीत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं इस समय यूरोप में हूं और इसी कारण शेफाली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका। यह मेरे लिए बेहद दुखद क्षण है। मैं उनके परिवार, बहन और पति पराग त्यागी के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति दे।”

साल 2004 में दोनों ने की थी शादी
आपको बता दें, हरमीत सिंह और शेफाली जरीवाला की शादी 2004 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सका और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद शेफाली को पराग त्यागी से प्यार हुआ। दोनों ने चार साल डेट करने के बाद 2014 में शादी की।
खास बात ये है कि शेफाली का अंतिम संस्कार वहीं हुआ, जहां साल 2021 में बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला का भी अंतिम संस्कार किया गया था। मालूम हो कि शेफाली और सिद्धार्थ दोनों इस सीजन का हिस्सा रह चुके थे और सिद्धार्थ शुक्ला की भी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।
शेफाली जरीवाला को लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई म्यूजिक वीडियो, टीवी शोज और रियलिटी प्रोग्राम्स में काम किया। उनकी मौत ने फैंस और इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया है।