रवि किशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन एक बार फिर ‘सन ऑफ सरदार 2’ के जरिए दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं, लेकिन इस बार फिल्म में एक खास सरप्राइज है, क्योंकि कहानी में तड़का लगाने के लिए भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन भी नजर आने वाले हैं।
फिल्म में वह एक पंजाबी किरदार ‘राजा’ के रूप में दिखाई देंगे। रवि किशन का नया पंजाबी अवतार सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा में है, और फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है।
रवि किशन का नया लुक वायरल
दरअसल, रवि किशन हमेशा से ही अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार वह सिर्फ अपने एक्टिंग से नहीं बल्कि फिटनेस और स्टाइल से भी सबका ध्यान खींच रहे हैं। 55 साल की उम्र में भी एक्टर जिस तरह की फिजीक और एनर्जी दिखा रहे हैं, वो यंग एक्टर्स को भी टक्कर देती है। हाल ही में उन्होंने अपनी जिम सेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैन्स हैरान रह गए।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं, रवि किशन की फिट बॉडी और लुक को देखकर लोगों ने उन्हें सलमान खान से कंपेयर करना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि “भाईजान की तरह लग रहे हो” और कुछ ने तो मजाक में कहा कि “रियल आईडी से आओ सलमान खान।”
एक्टर का वर्कफ्रंट
आपको बता दें, रवि किशन न सिर्फ भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में एक्टिव हैं, बल्कि उन्होंने साउथ इंडस्ट्री और ओटीटी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना ली है। 2014 में तेलुगु फिल्म ‘रेस गुर्रम’ से उन्होंने साउथ में डेब्यू किया था और इसके बाद कन्नड़ व तमिल फिल्मों में भी काम किया। वहीं, हिंदी फिल्म ‘गिरफ्त’ से उन्होंने 1992 में बॉलीवुड में कदम रखा था।
हाल के सालों में वह ‘लापता लेडीज’ में पुलिस अफसर के किरदार और ‘सिंघम अगेन’ में होम मिनिस्टर के रोल में नजर आए और उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। ओटीटी पर भी उन्होंने कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स किए हैं, जिसके चलते उन्हें अब डिजिटल प्लेटफॉर्म का स्टार भी कहा जाने लगा है।
इसके अलावा फैशन के मामले में भी रवि किशन हमेशा आगे रहे हैं। उनका देसी और डैशिंग लुक फैन्स को खूब भाता है। खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और उनके हर पोस्ट को खूब लाइक और शेयर किया जाता है।