सैयारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Saiyaara Box Office Collection Day 5: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा इस वक्त सिनेमाघरों में जबरदस्त तहलका मचा रही है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस इमोशनल रोमांटिक ड्रामा ने रिलीज के महज पांच दिनों में ही 135 करोड़ रुपये के करीब का बिजनेस कर लिया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने इंडस्ट्री में नया इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो सैयारा का क्रेज फैंस के बीच इस कदर है कि फिल्म का ग्राफ जल्द ही 300 करोड़ के क्लब को छू सकता है। अब तक फिल्म ने कुल 133.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्मों में शुमार हो चुकी है। खास बात ये है कि ये फिल्म जल्द ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बन सकती है।
इन फिल्मों को पछाड़ सकती है सैयारा
फिलहाल यह रिकॉर्ड करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के नाम है, जिसने 153.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार 146 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है। अगर सैयारा महज 20 करोड़ और जोड़ लेती है, तो यह इन दोनों फिल्मों को पछाड़कर पहले स्थान पर आ जाएगी।
फिल्म की स्टोरीलाइन, इमोशनल टच और रोमांटिक म्यूजिक को लेकर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अहान और अनीत की नई जोड़ी को भी काफी सराहना मिल रही है। फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ बताया जा रहा है, जिसे देखते हुए इसका अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें-Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, चौथे दिन छापे जमकर नोट
अहान पांडे की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो पहले दिन फिल्म ने 21.5 करोड़, दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़ और पांचवें 25 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अहम रोल निभाया है। साथ ही सैयार टाइटल ट्रैक गाना फहीम अब्दुल्ला ने दिया है।