बॉलीवुड सितारों ने मनाया रक्षाबंधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan 2025: आज यानी 9 अगस्त को पूरे देश में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके पर अपने भाई-बहनों संग प्यार और अपनापन जताते नजर आए। कई सितारों ने अपने राखी सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जो अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान ने भाई इब्राहिम अली खान को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया। इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर अपनी और सारा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वो अपनी बहन पर ढेर सारा प्यार लुटाते नजर आए। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “प्यारी बहन सारा अली खान, मैं वादा करता हूं कि हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगा, तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा और तुम्हारा साथ दूंगा।”
उन्होंने आगे लिखा कि चाहे हालात कैसे भी हों, वह हमेशा अपनी बहन को प्यार, ताकत और सपोर्ट देंगे। सारा ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “दुनिया के बेस्ट भाई, तुम मेरी ताकत हो, जितना तुम जानते भी नहीं।”

अक्षय कुमार बहन संग यूं मनाई राखी
खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने भी अपनी बहन अलका के साथ रक्षाबंधन की तस्वीर शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, “आंखें बंद हैं, तो मां दिख रही है… और आंखें खोल कर तेरी मुस्कान। लव यू अलका, हैप्पी राखी।” अक्षय के इस पोस्ट ने फैंस के दिल को छू लिया और भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को बखूबी बयां किया।
श्वेता तिवारी की बेटी और यंग एक्ट्रेस पलक तिवारी ने भी इंस्टाग्राम पर अपने राखी सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। तस्वीरों में पलक अपने छोटे भाई को राखी बांधते और उसके साथ फंकी पोज देती नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरे एंजल को राखी की शुभकामनाएं। दीदी हमेशा तुम्हारी रक्षा करेंगी।”

रकुल प्रीत सिंह ने भाई अमन प्रीत सिंह संग शेयर की तस्वीर
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने भाई अमन प्रीत सिंह को राखी बांधते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं। ऑरेंज सूट और गोल्डन ईयररिंग्स में रकुल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भाई-बहन का बंधन जो हमेशा बना रहता है… हम दोनों अब और हमेशा एक-दूसरे की रक्षा करते हैं। मेरे पागल भाई को हैप्पी रक्षाबंधन, आई लव यू।”