पंचायत सीजन 4 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Panchayat Season 4 Review: ओटीटी की दुनिया में जब बात सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वेब सीरीज की होती है, तो ‘पंचायत’ का नाम खुद-ब-खुद सामने आ जाता है। साल 2020 में एक छोटे से गांव फुलेरा की हल्की-फुल्की कहानी से शुरू हुआ यह सफर आज एक बड़े मुकाम पर पहुंच चुका है। अब तक इसके तीन सीजन दर्शकों के दिलों में बस चुके हैं और आज यानि 24 जून साल 2025 में, ‘पंचायत सीजन 4’ ने भी अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है।
फुलेरा गांव की वही जानी-पहचानी टीम सचिव जी (जितेंद्र कुमार), रिंकी (सांविका), प्रधान मंजू देवी (नीना गुप्ता), बनराकस (फैसल मलिक), और प्रह्लाद चाचा एक बार फिर लौटे हैं, लेकिन इस बार कहानी में कई उतार-चढ़ाव हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं।
‘पंचायत सीजन 4’ पर दर्शकों का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि सीजन 4 ने फिर एक बार लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया है। एक यूजर ने लिखा, “पंचायत अब सिर्फ एक वेब सीरीज नहीं बल्कि एक इंस्टीट्यूशन बन गई है। हर फ्रेम में भावनाएं, हर संवाद में सच्चाई, और हर मोड़ पर जिंदगी की झलक मिलती है।”
.#PanchayatSeason4 is not just a show it’s an institution of cinema.
A masterclass in storytelling, screenplay & emotion
It makes you laugh, it makes you cry every frame speaks.Some victories don’t bring joy
Some victories hurt more than defeats
That’s real. That’s #Panchayat pic.twitter.com/YT5fiRmVBu— Kushagra Saxena🇮🇳 (@KushagraSaxena_) June 24, 2025
एक अन्य दर्शक ने लिखा, “सीजन 4 भी दिल जीतने में कामयाब रहा, लेकिन अब इसकी तुलना पहले सीजन से होने लगी है। इस बार कहानी में उतनी भावनात्मक गहराई नहीं थी, लेकिन ग्रामीण सादगी और मजबूत परफॉर्मेंस अभी भी बरकरार हैं।”
हालांकि, कुछ दर्शकों ने सीजन 4 की कमजोरियों की तरफ भी इशारा किया। एक यूजर ने लिखा, “मंजू देवी के चुनाव हारने और सचिव जी पर हमले जैसी घटनाएं कहानी में अचानक से आईं, जो थोड़ी खटकती हैं। अब पंचायत में राजनीति का रंग गहरा होता जा रहा है।”
#पंचायत का सीजन 4 आ चुका है प्रधान मंजू देवी चुनाव हार चुकी हैं
प्रधान जी पर गोली सांसद ने चलायी थी
पहलाद चा को विधायकी सीट मिल चुका है
सबसे महत्वपूर्ण रिंकी और सचिव जी का मिलन हो चुका है किस-किस💋😅😅#PanchayatOnPrime#TVF #TheViralFever #Panchayat#panchayatseason4 pic.twitter.com/xDL8bu6fZc— Priyanka Yadav ( Gressy ) (@_Gressy_) June 24, 2025
क्लाइमैक्स से निराश दिखे यूजर्स
जहां एक ओर कुछ फैंस सीजन 4 के क्लाइमैक्स से निराश दिखे, वहीं रिंकी और सचिव जी के मिलन को लेकर खुशी भी जताई जा रही है। एक यूजर ने लिखा, “अंत में सचिव जी और रिंकी एक हो गए, इससे बेहतर क्या हो सकता है!”
फिलहाल, पंचायत सीजन 4 ओटीटी पर टॉप ट्रेंड कर रही है और दर्शकों को सीजन 5 का इंतजार भी शुरू हो चुका है। साफ है कि फुलेरा गांव की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि यह और गहराई से दिलों में उतरती जा रही है।