बाघमारा प्रखंड स्थित माटीगढ़ डैम कॉलोनी के पास बनाए जा रहे इस पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन हालिया तेज बारिश ने निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दी। पुल का एक हिस्सा और उससे जुड़ा एप्रोच रोड पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस पुल के निर्माण में बड़े स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है। कई बार निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब बारिश ने सब कुछ उजागर कर दिया है।