खेसारी लाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Khesari Lal Yadav: सावन का पवित्र महीना हर साल भक्ति और उमंग से भरा होता है और इस बार भी भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इस मौके को और भी खास बना दिया है। उन्होंने सावन के शुभ अवसर पर एक के बाद एक धमाकेदार बोल बम सॉन्ग रिलीज हुआ है। अब उनका लेटेस्ट गाना ‘गेरुआ कलर’ 28 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जो रिलीज के साथ ही कांवड़ियों के बीच छा गया है।
दरअसल, ‘गेरुआ कलर’ गाना ना सिर्फ महादेव की भक्ति से सराबोर है बल्कि इसमें खेसारी का चुलबुला अंदाज भी देखने को मिल रहा है। गाने में भगवा रंग की थीम के साथ एक जबरदस्त एनर्जी और भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है। खेसारी लाल के साथ इस गाने में फीमेल वॉइस खुशी कक्कड़ की है, जिनकी मधुर आवाज ने गाने को और भी प्रभावशाली बना दिया है।
खेसारी लाल यादव का भक्ति गाना रिलीज
इस मस्ती और भक्ति से भरे गीत को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन (GMJ) यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में खेसारी लाल के साथ खूबसूरत अदाकारा ज्योति दास नजर आ रही हैं, जो पानी में भीगते हुए जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। दोनों की जोड़ी ने गाने को और भी मनोरंजक बना दिया है।
ये भी पढ़ें- Pradeep Pandey Chintu का ‘देवघर जाईब साली संघे’ सॉन्ग रिलीज, कांवड़ियों का बना फेवरेट गाना
गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, जबकि संगीत विकास यादव ने तैयार किया है। इसके अलावा केपी पांडे ने इस गाने को खूबसूरती से कंपोज किया है और डायरेक्शन की जिम्मेदारी अंकित वर्मा ने निभाई है। यह म्यूजिक वीडियो राजकुमार सिंह के प्रोडक्शन में तैयार हुआ है।
‘सावने में जा तानी देवघर’ गाना भी मचा चुका है धमाल
खेसारी लाल का इससे पहले का गाना ‘सावने में जा तानी देवघर’ भी यूट्यूब पर धमाल मचा चुका है, जिसे 6 दिन पहले रिलीज किया गया था। इस गाने में खेसारी के साथ माधवी नजर आई थीं और यह गीत खास तौर पर देवघर जाने वाले कांवड़ियों को समर्पित था।