कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kapil Sharma: कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की खबर से हर कोई हैरान है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोई व्यक्ति कार के अंदर से गोलीबारी करता दिख रहा है। क्लिप में व्यक्ति का हाथ दिखाई दे रहा है और कपिल का कैफे सामने है। दावा किया जा रहा है कि यह गोलीबारी की घटना का वीडियो है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर गोलीबारी की ज़िम्मेदारी ली है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कार के अंदर से कपिल के कैफे पर गोलियां चला रहा है। उसने दस गोलियां चलाईं। ऐसा लग रहा है कि उसके बगल में बैठे किसी व्यक्ति ने इसे रिकॉर्ड कर लिया है। गोली चलाने वाला व्यक्ति कार में बैठा है और कपिल का कैफे साफ दिखाई दे रहा है, जिसकी बाहर की लाइटें जल रही हैं।
कैफे ने दिया बयान
वीडियो पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने कपिल पर गुस्सा जताते हुए कहा कि पूरा भारत था, फिर कनाडा में कैफे खोलने की क्या ज़रूरत थी। वहीं, कुछ ने कहा कि कनाडा को पाकिस्तान बना दिया गया है।
हिंसा के आगे नहीं झुकेंगे- कैफे
गोलीबारी के बाद कैफे की ओर से एक बयान आया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने समर्थकों और पुलिस का शुक्रिया अदा किया है और यह भी कहा है कि वे हिंसा के आगे नहीं झुकेंगे।
कपिल के शो की लोकप्रियता में आई गिरावट
दूसरी ओर, कॉमेडियन के द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर भी बुरी खबर आई है। हाल ही में यह शो अपने तीसरे सीज़न के साथ लौटा था। कपिल और उनकी टीम ‘सैटरडे फनीवार’ बनाने के लिए लौटे हैं और अब तक इसके तीन एपिसोड आ चुके हैं।
सातवें स्थान पर रहा शो
दरअसल, तीसरे सीज़न के पहले एपिसोड को भव्य बनाने के लिए मेकर्स ने सलमान खान को बतौर मेहमान बुलाया था। शो को पहले ही दर्शकों का खूब प्यार मिला था। नेटफ्लिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, सलमान खान वाले एपिसोड के बाद शो की दर्शकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। यह शो ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज़ की कैटेगरी में सातवें स्थान पर रहा।