Kanta Laga Girl Shefali Jariwala: कांटा लगा एल्बम से देश में पॉपुलर होने वाली मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की शुक्रवार रात 42 साल की उम्र में निधन हो गया। अस्पताल के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
जरीवाला को उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी ने उपनगरीय मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था।
Kanta Laga Girl Shefali Jariwala: अस्पताल ने क्या कुछ कहा
अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘उन्हें रात करीब 11:15 बजे के आसपास अस्पताल लाया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने शेफाली (Shefali Jariwala) को मृत घोषित कर दिया।
Kanta Laga Girl Shefali Jariwala: शेफाली को पड़ा दिल का दौरा
बताया जा रहा है कि शेफाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, शेफाली के निधन से उनके फैंस सदमे में है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्हें एक इवेंट में हंसते मुस्कुराते हुए देखा गया था और अचानक आई इस बुरी खबर ने सबको मायूस कर दिया।
शेफाली ने अपने पति के साथ डांस शो ‘‘नच बलिए’’ और बाद में ‘‘बिग बॉस 13’’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की थी।
Kanta Laga Girl Shefali Jariwala: शेफाली की मौत पर मीका सिंह दुखी
शेफाली की अचानक मौत पर कई हस्तियों ने दुख जताया है. बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने कहा कि वह अपनी सबसे प्यारी दोस्त जरीवाला की मृत्यु की खबर सुनकर सदमे में है।
मीका सिंह ने लिखा, ‘‘मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं और मेरा दिल भारी है… हमा सबकी प्यारी स्टार और मेरी सबसे प्रिय दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गई हैं। अब भी यकीन नहीं हो रहा है. आपको हमेशा आपकी शालीनता, मुस्कुराहट और जिंदादिली के लिए याद किया जाएगा। ओम शांति।’’
Kanta Laga Girl Shefali Jariwala: शेफाली की मौत से मेरा दिल टूटा
अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने लिखा, ‘‘मैं यह खबर सुनकर लगे सदमे से उबर नहीं पा रही हूं… मेरा दिल टूट गया है।’’
अभिनेता अली गोनी ने लिखा, ‘‘आपकी आत्मा को शांति मिले शेफाली।’
Kanta Laga Girl Shefali Jariwala: कांटा लगा गाने से स्टार बनी शेफाली
शेफाली 2002 में ‘‘कांटा लगा’’ गाने से देशभर में फेमस हुई थीं, जो 1972 की फिल्म ‘समाधि’ के लता मंगेशकर के एक पुराने गीत का रीमिक्स था.।