भोजपुरी सितारे गणेश चतुर्थी 2025 (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। महाराष्ट्र और मुंबई में तो इस त्योहार की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक के सितारों ने गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत किया है।
पंडालों में गणपति की स्थापना के साथ-साथ सितारे अपने घरों में भी बप्पा को विराजमान करते नजर आए। बुधवार को गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर भोजपुरी फिल्मों के कई नामी कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दी और अपने-अपने घर में बप्पा की स्थापना की तस्वीरें साझा कीं।
मोनालिसा ने घर में बप्पा का किया वेलकम
भोजपुरी की ग्लैमरस एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपने घर की झलक दिखाई। तस्वीरों में मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत और परिवार संग पूजा करती नजर आईं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘गणपति बप्पा मोरया… सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।’ मोनालिसा का यह पारिवारिक और भक्तिमय अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी इस खास दिन पर बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ‘गणपति बप्पा मोरया… भगवान श्री गणेश जी सबके मंगल करें, यही प्रार्थना है।’ उनके इस पोस्ट पर हजारों फैंस ने शुभकामनाओं के साथ कमेंट किए।
काजल राघवानी ने भी गणपति स्थापना की शेयर की झलक
वहीं, खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी ने भी गणपति स्थापना की झलक साझा की। काजल ने अपने लंबे पोस्ट में लिखा कि ‘भगवान गणेश आपके जीवन को खुशियों और शांति से भर दें। गणपति बप्पा मोरया! आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहे और हर बाधा दूर हो।’ उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इसके अलावा, भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह ने भी अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना की। अंजना ने तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपनी बेटी के साथ बप्पा की पूजा करती नजर आ रही हैं। उनका यह पारिवारिक और भावुक पल फैंस को बेहद भा रहा है।