Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Akshara Singh से लेकर रानी चटर्जी तक भोजपुरी की हैं हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
  • एंटरटेनमेंट

Akshara Singh से लेकर रानी चटर्जी तक भोजपुरी की हैं हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ एक्ट्रेसेस अपने अभिनय और गायकी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। ये अभिनेत्रियां न केवल फिल्मों में, बल्कि म्यूजिक एल्बम, स्टेज शोज और रियलिटी प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा बन चुकी हैं, तो चलिए जानते हैं, अक्षरा स, मोनालिसा और रानी चटर्जी में सबसे अधिक किसकी फीस है...
Sanatan Marandi June 30, 2025 1 min read
bhojpuri actress

भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Highest Paid Actresses of Bhojpuri Industry: भोजपुरी सिनेमा ने बीते कुछ सालों में जबरदस्त तरक्की की है और इस इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियां अब बॉलीवुड से भी टक्कर ले रही हैं। फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक एल्बम्स, स्टेज शो और रियलिटी शोज में भी नजर आने वाली ये एक्ट्रेसेस अच्छी-खासी फीस चार्ज करती हैं। आइए जानते हैं कि अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और मोनालिसा जैसी टॉप भोजपुरी एक्ट्रेसेस कितनी फीस लेती हैं।

अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस मानी जाती हैं अक्षरा सिंह। एक्ट्रेस ना सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग करती हैं, बल्कि गाना गाने में भी माहिर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षरा एक फिल्म के लिए 30 से 40 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। वहीं एक स्टेज शो के लिए वह 4 से 5 लाख रुपये लेती हैं। 2010 में फिल्म सत्यमेव जयते से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अक्षरा ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे टॉप एक्टर्स के साथ कई हिट फिल्में दी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

रानी चटर्जी
‘भोजपुरी क्वीन’ के नाम से मशहूर रानी चटर्जी इंडस्ट्री की दूसरी सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। वह एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपये लेती हैं, जबकि स्टेज परफॉर्मेंस के लिए उनकी फीस 3 से 5 लाख रुपये है। रानी अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।

आम्रपाली दुबे
निरहुआ के साथ फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से डेब्यू करने वाली आम्रपाली दुबे अब भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये लेती हैं। स्टेज शोज के लिए उनकी फीस 80 हजार से 1 लाख रुपये तक बताई जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aamrapali Usha Shailesh Dubey (@aamrapali1101)

मोनालिसा
‘आइटम क्वीन’ के नाम से मशहूर मोनालिसा एक फिल्म के लिए 7 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। स्टेज शो के लिए वह 1 से 2 लाख लेती हैं, जबकि हिंदी टीवी सीरियल्स में वह प्रति एपिसोड 40 से 50 हजार रुपये फीस लेती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

काजल राघवानी
काजल राघवानी भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं। वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये लेती हैं और स्टेज शो का 1 से 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं। काजल ने पवन सिंह, खेसारी लाल और रवि किशन जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया है। बता दें, इन सभी अदाकाराओं की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैल चुकी है।

About the Author

Sanatan Marandi

Editor

View All Posts
Tags: Akshara Singh Entertainment news Monalisa Rani Chatterjee

Continue Reading

Previous: Hul Diwas: CM हेमंत सोरेन ने दिल्ली में हूल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले- ये हमारी पहचान
Next: Rail Fare Hike: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रेल में सफर करना आज से हो गया महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया

संबंधित खबरें

pawan singh and anjali raghav
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

भरे मंच पर पवन सिंह ने की घटिया हरकत, अंजलि राघव की छुई कमर, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Sanatan Marandi August 30, 2025
बेहद खूबसूरत हैं मनोज तिवारी की बेटी, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

बेहद ग्लैमरस हैं मनोज तिवारी की बेटी, एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर; सिंगिंग-पॉलिटिक्स में बना चुकीं पहचान

Sanatan Marandi August 29, 2025
Yo Yo Honey Singh का नया गाना 'MASHOOQA' रिलीज, सिर्फ 6 घंटे में मिला 1 मिलियन व्यूज
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

Yo Yo Honey Singh के ‘MASHOOQA’ गाने ने मचाया, सिर्फ 6 घंटे में मिले मिलियन व्यूज

Sanatan Marandi August 28, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.