खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Akshara Singh-Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपने स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी और बोल्ड जवाबों के लिए मशहूर अक्षरा कहती हैं कि जो इंसान सही होता है, उसे कभी किसी से डरना नहीं चाहिए।
हालांकि, कई बार ऐसा देखा गया है कि दूसरे भोजपुरी सितारे इंटरव्यू में अक्षरा को लेकर टिप्पणी कर देते हैं, लेकिन जब अक्षरा से उसका जवाब मांगा जाता है, तो उनका जवाब दिल जीत लेता है। कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला जब खेसारी लाल यादव के एक पुराने बयान पर अक्षरा से सवाल किया गया।
दरअसल, कुछ महीने पहले अक्षरा सिंह कुमार अभिनव के पॉडकास्ट में नजर आई थीं। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़ी कई बातों पर खुलकर राय दी। लेकिन जब उनसे खेसारी लाल यादव के एक बयान के बारे में पूछा गया, तो अक्षरा ने जो प्रतिक्रिया दी, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
खेसारी लाल यादव को अक्षरा सिंह ने दिया जवाब
पॉडकास्ट में अक्षरा से पूछा गया कि “खेसारी लाल यादव ने कहा था कि पूछिएगा अक्षरा सिंह से कि उनका करियर किसने बनाया?” इस पर अक्षरा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “तो बता दीजिएगा उन्हें कि किसी हीरोइन का करियर कोई हीरो नहीं बनाता है।” उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे।
इसके अलावा खेसारी का एक और बयान चलाया गया। जिसमें उन्होंने कहा था, “मेरे तीन-चार अफेयर्स रहे हैं और अगर मेरी पत्नी स्टार होतीं, तो उनके भी अफेयर होते।” इसपर अक्षरा ने हंसते हुए कहा कि “अब बेचारी बीवी को कैसा लग रहा होगा, मुझे तो लगता है वो कुछ खा-पीकर ही इंटरव्यू देने आए थे।”
इन फिल्मों में एक साथ आ चुके हैं नजर
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने 2010 में फिल्म सत्यमेव जयते से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। जबकि खेसारी लाल यादव ने 2012 में साजन चले ससुराल से डेब्यू किया। दोनों ने साथ में दिलवाला, हीरो नंबर 1, प्रतिज्ञा 2, साथिया जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। म्यूजिक एल्बम्स में भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई और खासकर गाना सुनामी सुपरहिट रहा था।