Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • जरा हटके
  • Viral News: मुरथल का पराठा बना सोशल मीडिया सेंसेशन, बिल ने भूख के साथ होश भी उड़ाए!
  • जरा हटके

Viral News: मुरथल का पराठा बना सोशल मीडिया सेंसेशन, बिल ने भूख के साथ होश भी उड़ाए!

Viral News: मुरथल के रेशम ढाबे का एक बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक पराठे और पानी की बोतल के लिए ग्राहक से 1,184 रुपये वसूले गए। ढाबे वालों का दावा है कि यह कोई साधारण पराठा नहीं, बल्कि 21 इंच का स्पेशल कॉम्बो पराठा था।
Mrinal Pathak July 9, 2025 1 min read
Viral News: मुरथल का पराठा बना सोशल मीडिया सेंसेशन, बिल ने भूख के साथ होश भी उड़ाए!

सोर्स- सोशल मीडिया

Viral News: मुरथल का नाम सुनते ही गरमागरम, मक्खन से टपकते स्वादिष्ट पराठों की यादें ताजा हो जाती हैं। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर बसे इस फूड हब में हर कोने से खाने की खुशबू आती है। लेकिन इस बार मुरथल अपने जायके के लिए नहीं, बल्कि एक ‘महंगे पराठे’ के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

एक पराठे और पानी की बोतल 1,184 रुपये की

दरअसल, दिल्ली के एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उसने मुरथल के रेशम ढाबे में एक पराठा और एक पानी की बोतल का ऑर्डर दिया था। जब बिल आया तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। बिल की कुल राशि 1,184 रुपये थी। ग्राहक ने जब ढाबे के मालिक से इस बिल पर सफाई मांगी, तो मालिक ने कोई छूट देने से इनकार कर दिया। गुस्साए ग्राहक ने बिल की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके बाद यह पोस्ट आग की तरह फैल गई और लोगों ने जमकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

एक पराठे का बिल

(हालांकि पराठा लंबा चौड़ा था,)
किसान की फसल के अलावा सब महंगा है
via kamal jeet bhai pic.twitter.com/1ShYQVQTjY

— Arvind Shukla (@AShukkla) July 3, 2025

ढाबे की सफाई- यह कोई आम पराठा नहीं था

सोशल मीडिया पर बिल वायरल होने के बाद रेशम ढाबे के प्रबंधन ने भी जवाब दिया। ढाबे के मैनेजर मंगत मलिक ने बताया कि ग्राहक ने कोई साधारण पराठा नहीं, बल्कि 21 इंच का ‘स्पेशल कॉम्बो पराठा’ मंगवाया था। इस पराठे में छह तरह की सब्जियाँ थीं और इसके साथ रायता, सलाद, चार पापड़, गुलाब जामुन और खीर भी परोसी गई थी। मैनेजर ने कहा, “यह पराठा दरअसल 5-6 लोगों के लिए था। यह एक पराठा नहीं, बल्कि पूरा थाल था।”

सोशल मीडिया पर यूज़र्स की मज़ेदार प्रतिक्रियाएं

इस महंगे बिल को देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स ने खूब मजाक उड़ाया। एक यूज़र ने लिखा, “इतने में तो पूरा परिवार पराठे खा सकता है और बाद में पान भी खा लेता।” एक अन्य यूज़र ने तंज कसते हुए कहा, “ये पराठा नहीं, सोने की थाली थी क्या?” वहीं किसी ने लिखा, “1,100 रुपये में तो मैं मुरथल का आधा ढाबा खरीद लूँगा, पराठा नहीं।”

यह भी पढ़ें- Philadelphia Shootout: फिलाडेल्फिया में मौत का तांडव, सड़क पर गोलियों की बरसात, 20 सेकेंड का वीडियो देख कांप जाएंगे

इस बिल की तस्वीर को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं। किसी ने इसे महंगाई का मजाक बताया तो किसी ने ढाबे की मार्केटिंग स्ट्रेटजी का हिस्सा। लेकिन इतना तो तय है कि मुरथल के इस पराठे ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान जरूर खींच लिया है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Social Media Viral News Viral Photo Case

Continue Reading

Previous: Sawan 2025 में किस रंग के कपड़े पहनना है शुभ और अशुभ? जानें पूरी लिस्ट
Next: Samantha Ruth Prabhu कर रहीं राज निदिमोरु को डेट? वेकेशन की तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल

संबंधित खबरें

Aarambh 5.0
1 min read
  • बिहार
  • जरा हटके

Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर

The Updates Digital Desk August 18, 2025
Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन
1 min read
  • जरा हटके

Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन

Mrinal Pathak July 28, 2025
Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश
1 min read
  • जरा हटके

Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश

Mrinal Pathak July 17, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.