Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • जरा हटके
  • Philadelphia Shootout: फिलाडेल्फिया में मौत का तांडव, सड़क पर गोलियों की बरसात, 20 सेकेंड का वीडियो देख कांप जाएंगे
  • जरा हटके

Philadelphia Shootout: फिलाडेल्फिया में मौत का तांडव, सड़क पर गोलियों की बरसात, 20 सेकेंड का वीडियो देख कांप जाएंगे

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुई भीषण गोलीबारी में तीन लोगों की मौत और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रिहायशी इलाके में हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर खुलेआम फायरिंग करते नजर आए। अमेरिका में गन कल्चर एक बार फिर चर्चा में है।
Mrinal Pathak July 8, 2025 1 min read
Philadelphia Shootout: फिलाडेल्फिया में मौत का तांडव, सड़क पर गोलियों की बरसात, 20 सेकेंड का वीडियो देख कांप जाएंगे

फिलाडेल्फिया शूटआउट (सोर्स-सोशल मीडिया)

Philadelphia Shootout: अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार सुबह फिलाडेल्फिया के साउथ इलाके में भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन वयस्क शामिल हैं, वहीं घायलों में दो किशोर भी शामिल हैं।

रिंग कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

इस गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को खुलेआम गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में लोग डर के मारे चीखते हुए नजर आ रहे हैं और खुद को बचाने के लिए काउंटर जैसी चीजों के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर केविन बेथेल ने इस घटना को कायराना हरकत बताते हुए कहा कि हमलावरों ने भीड़ में बच्चों और किशोरों को भी नहीं छोड़ा।

Multiple mass shootings erupted in Philadelphia over Fourth of July weekend, leaving a total of six people dead and 31 shot/injured. 🔫

One scene was so chaotic that a vehicle rammed into an off-duty police officer after running a red light. The windshield had a bullet hole. pic.twitter.com/THSv8Qoien

— Key To The City 🔑 (@K3yToTheCity) July 7, 2025

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, यह घटना रात 1 बजे से कुछ देर पहले ग्रेज फेरी के रिहायशी इलाके में हुई। पुलिस ने मौके से कई राउंड गोलियों के निशान पाए हैं। फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। घटना के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- Viral Video: गश्त कर रहे सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अब हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाए आरोपी- देखें वीडियो

अमेरिका में गन कल्चर बना बड़ा खतरा

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में शिकागो में भी एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत और 14 लोग घायल हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 50 सालों में गन कल्चर की वजह से 15 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में बंदूकों की संख्या आबादी से भी ज्यादा है। यहां राइफल या छोटी बंदूकें खरीदने की न्यूनतम आयु 18 साल और अन्य हथियारों के लिए 21 साल निर्धारित है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: America Social Media Viral Video

Continue Reading

Previous: Archita Phukan: कौन हैं बेबीडॉल आर्ची? एडल्ट स्टार संग फोटो और AI विवाद ने उड़ाए सबके होश
Next: Wiaan Mulder: ब्रायन लारा के आगे झुके वियान मुल्डर, खुद बताया क्यों नहीं तोड़ा 400 का रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

Aarambh 5.0
1 min read
  • बिहार
  • जरा हटके

Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर

The Updates Digital Desk August 18, 2025
Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन
1 min read
  • जरा हटके

Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन

Mrinal Pathak July 28, 2025
Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश
1 min read
  • जरा हटके

Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश

Mrinal Pathak July 17, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.