फोटो सोर्स- वीडियो
Python Viral Video: टीवी या डॉक्युमेंट्री में कई बार अजगर को शिकार करते हुए देखा गया है, किसी न किसी ने तो अपनी आंखों से भी अजगर को जानवरों को निगलते देखा होगा। लेकिन, सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे, या फिर ये कहें कि अजगर को शिकार करने के बाद समझ आया कि उसने अपनी जान को ही खतरे में डाल दिया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश से एक ऐसै वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। हर्रैया विकास खंड के बरदौलिया गांव के दक्षिण नागमणि आश्रम के पास कचनी जंगल में रविवार की शाम एक विशालकाय अजगर देखा गया। बताया जा रहा है कि यह अजगर करीब 20 फीट लंबा था और उसने गांव में चर रही एक बकरी को अपना शिकार बना लिया।
अजगर की हुई हालत खराब
स्थानीय लोगों की मानें तो अजगर ने बकरी पर अचानक हमला किया और उसे निगलने की कोशिश की। हालांकि, बकरी का आकार इतना बड़ा था कि अजगर उसे पूरी तरह पचा नहीं पाया। अपनी हालत बिगड़ते देख अजगर ने बकरी को वापस उगल दिया और जंगल की ओर भाग गया। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बकरी थूककर भागा अजगर
अजगर पहले बकरी को अपनी पकड़ में लेकर धीरे-धीरे निगलने की कोशिश करता है। जिसके बाद वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ ही देर में उसकी हालत खराब होने लगती है और आखिरकार उसे बकरी को थूकना पड़ता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग चिल्लाते और आश्चर्य जताते नजर आते हैं।
पचाने में हुई परेशानी
माना जा रहा है कि बकरी के बड़े आकार की वजह से अजगर को पाचन में परेशानी हुई। अजगर का शरीर अचानक इतना भारी हो गया कि उसे रेंगने में दिक्कत होने लगी। यही कारण था कि उसे बकरी को थूककर अपनी जान बचानी पड़ी।
वीडियो देख हैरान हुए लोग
यह घटना सिर्फ गांववालों के लिए नहीं बल्कि इंटरनेट यूजर्स के लिए भी किसी हैरतअंगेज सीन से कम नहीं है। वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई अजगर की मजबूरी पर हैरान है, तो कोई इसे नेचर का अनोखा खेल बता रहा है। इस वायरल वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं।