नरक का कुआं (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mysterious Well Of Yemen: दुनिया में कई जगहें अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाती हैं, लेकिन पूर्वी यमन के सूखे रेगिस्तान में एक ऐसा कुआं है, जिसे देखकर लोग डर जाते हैं। इसे ‘यमन का रहस्यमयी कुआं’ कहा जाता है। यह कोई साधारण गड्ढा नहीं, बल्कि इसे ‘नर्क का कुआं’ भी कहा जाता है।
भगवान की सबसे नापसंद जगह
मान्यता है कि यह कुआं भगवान की सबसे नापसंद जगह है। कोई भी इंसान इसमें उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। जो भी इसके पास जाता है, उसे तेज और भयानक बदबू का सामना करना पड़ता है।
गहराई में छुपे रहस्य
बरहूत घाटी में स्थित इस कुएं की चौड़ाई लगभग 30 मीटर और गहराई करीब 112 मीटर मानी जाती है। हालांकि, पहले इसकी गहराई 100 से 250 मीटर के बीच बताई जाती थी। सितंबर 2021 में ओमान के एक गुफा अन्वेषण दल ने पहली बार इसके तल तक पहुंचने का दावा किया। इससे पहले यमन के वैज्ञानिकों की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं, क्योंकि कुएं से निकलने वाली तीखी बदबू और ऑक्सीजन की कमी ने उन्हें बीच रास्ते से ही लौटने पर मजबूर कर दिया था।
अंदर की भयावहता
महारा के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक सलाह बभैर ने बताया, “यह बहुत गहरा है। हम कभी इसके तल तक नहीं पहुँच पाए। ऑक्सीजन की बेहद कमी है। हम केवल 50-60 मीटर तक ही पहुँच सके। अंदर हमें अजीबोगरीब चीजें और गंध महसूस हुई। यह वाकई में रहस्यमयी जगह है।”
सदियों पुरानी लोककथाएं
बरहूत के कुएं को लेकर कई लोककथाएँ भी प्रचलित हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह राक्षसों की जेल है और कुछ इसे एक शापित द्वार मानते हैं। कहा जाता है कि एक दिन राक्षस इसी कुएं से बाहर निकलकर दुनिया को तबाह कर देंगे।
यह भी पढ़ें- Viral Video: शोहदों ने बेटी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को बेहरमी से पीटा, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो
सड़े अंडों जैसी गंध
बरहूत के कुएं के पास जाने वालों को सड़े हुए अंडों जैसी तीखी बदबू का सामना करना पड़ता है। यमन के अम्मार हाशेम मोहम्मद उस्मान ने बताया कि जब वे इस कुएं के पास बने एक सैन्य शिविर में काम कर रहे थे, तब वहां की भयानक गंध ने उनका जीना मुश्किल कर दिया था। इस गंध के कारण वे अपने कपड़ों और शरीर से उठती बदबू की वजह से ठीक से सो भी नहीं पाए। उन्हें पूरा यकीन था कि उस इलाके का पानी सीधे बरहूत के कुएं से जुड़ा हुआ है।