शुभमन गिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shubman Gill: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे पर छाए हुए हैं। गिल ने दोनों टेस्ट मैचों में रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने लीड्स और एजबेस्टन टेस्ट को मिलाकर 585 रन बनाए हैं। लेकिन इन सब बातों के बावजूद शुभमन गिल एक विवाद में बुरी तरह फंस गए हैं। दूसरे टेस्ट के चौथे दिन गिल ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसकी वजह से अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को कप्तान की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
गिल ने की बड़ी गलती
भारत की दूसरी पारी के दौरान जब शुभमन गिल पारी घोषित करने आए तो भारतीय कप्तान ने काले रंग की नाइकी ब्रांड की बनियान पहन रखी थी। लेकिन बीसीसीआई का नाइकी से नहीं, बल्कि एडिडास कंपनी से अनुबंध है। इस कंपनी का लोगो भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी पर भी छपा होता है।
Adidas might have paid a lot of money to sponsor the Indian cricket jersey, but Shubman Gill wearing a Nike compression shirt just stole the whole show pic.twitter.com/521UGnnPYV
— isHaHaHa (@hajarkagalwa) July 6, 2025
2023 में हुआ अनुबंध
बीसीसीआई और एडिडास के बीच यह अनुबंध मार्च 2028 तक का है। यह जर्मन ब्रांड भारत की पुरुष, महिला और युवा टीमों के लिए सभी फॉर्मेट की किट बनाती है। एडिडास बीसीसीआई की प्रमुख प्रायोजक कंपनी है।
गिल ने तोड़ा नियम
बीसीसीआई की स्पॉन्सर कंपनी एडिडास है तो टीम के खिलाड़ियों पर नियम लागू होता है कि उन्हें इसी कंपनी की जर्सी पहननी चाहिए, लेकिन शुभमन गिल ने इस नियम को तोड़ दिया है। एडिडास और बीसीसीआई के बीच 250 करोड़ रुपये की यह डील साल 2023 में हुई थी।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में बुमराह की वापसी से हिलेगा प्लेइंग XI, किस गेंदबाज की होगी टीम से छुट्टी?
BCCI को होगा करोड़ों का नुकसान?
अब गिल की गलती पर एडिडास क्या कदम उठाएगा, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक तरफ एडिडास इस डील को रद्द भी कर सकता है, जिससे बीसीसीआई को करोड़ों का नुकसान होगा। लेकिन स्पॉन्सर कंपनी को भी इस डील से काफी फायदा है। ऐसे में कंपनी बीसीसीआई और गिल को चेतावनी देकर छोड़ भी सकती है।