तेजस्वी यादव और पीएम मोदी, डिजाइन फोटो
Bihar Election 2025: बिहार में मजह कुछ ही महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर पीएम मोदी 20 जून को एक बार फीर से बिहार पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के बिहार आगमन को लेकर आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जमकर हमला बोला है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि पीएम मोदी ‘राष्ट्रीय दमाद आयोग’ की मीटिंग अटैंड करने बिहार आ रहे हैं।
राजद नेता तेजस्वी ने आगे कहा कि वे यहां रोजगार बांटने, या बेरोजगारी हटाने या फिर पलायन रोकने के लिए नहीं आ रहे हैं। बल्कि, वे बिहार के लोगों से एक बार फिर चीटिंग करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ” पीएम मोदी यह बताए कि एनडीए का क्या मतलब है। वे राष्ट्रीय दामाद आयोग की बैठक में भाग लेने और शुभकामनाएं देने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आ रहे हैं, तो मुझे आश्चर्य है कि वे तीनों दामादों को माला पहनाकर मंच पर स्वागत करेंगे या नहीं।”
तेजस्वी ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, ” मैं सवाल करता हूं कि संतोष मांझी प्रधानमंत्री को माला पहनाएंगे, अशोक चौधरी के दामाद को या चिराग पासवान के साले को। प्रधानमंत्री रोजगार बांटने, गरीबी खत्म करने या पलायन रोकने नहीं आ रहे हैं, बल्कि फिर से धोखा देने आ रहे हैं। वे लंबा-चौड़ा भाषण देने आ रहे हैं, हमें गाली देने आ रहे हैं।”
राजद ने बिहार सरकार पर भी बोला हमला
राजद नेता ने बिहार सरकार पर भी हमला बोला और पूछा कि इसमें कितने लोग “आरएसएस” कोटे के हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के बयान के बाद यह साबित हो गया है। उन्होंने कहा, “जनता दल यूनाइटेड के मंत्री कह रहे हैं, इसमें क्या आरोप लगाना चाहिए? यह सबूत है। उनके लोगों ने इसे साबित कर दिया है। हम जानना चाहते हैं कि आरएसएस कोटे से और कितने लोग हैं और बिहार में आरएसएस का कोटा कहां है। मुख्यमंत्री को हमें यह बताना चाहिए। जब उनके मंत्री कहते हैं कि वे आरएसएस कोटे से आए हैं, आयोग में जगह मिली है, तो इसमें क्या बचा है? यह पूरी तरह से साबित हो गया है।”
अशोक चौधरी और संजय झा को बताया भूजा पार्टी के लोग
जेडीयू नेता अशोक चौधरी और संजय झा पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव ने उन्हें “भुजा पार्टी” के लोग कहा। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि ये लोग नहीं चाहते कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपनी रुचि के बावजूद राजनीति में आएं।
Bihar Politics: हर पद पर रिश्तेदार…क्या यही है सुशासन की सरकार? तेजस्वी यादव का तीखा सवाल
तेजस्वी यादव ने कहा, “इन ‘भुजा पार्टी’ वालों को भगवान का आशीर्वाद है कि उनकी ऐसी हालत हो गई है। संजय झा ने अपने बच्चों को ठीक कर लिया है, अशोक चौधरी ने अपने बच्चों को ठीक कर लिया है और दीपक जी ने अपनी पत्नी को ठीक कर लिया है। निशांत कुमार जी राजनीति में आना चाहते हैं, लेकिन ‘भुजा पार्टी’ वाले उनसे असहज महसूस करते हैं और उन्हें राजनीति में नहीं आने देना चाहते हैं। वे मुख्यमंत्री का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि वे बेहोशी की हालत में हैं, यह बहुत बड़ी बात है। इन ‘भुजा पार्टी’ वालों ने अपने रिश्तेदारों, दामादों को सेट कर लिया है।”