मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari: भोजपुरी सुपरस्टार और नेता मनोज तिवारी अक्सर अपनी फिल्मों और राजनीति दोनों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि उनकी बड़ी बेटी रीति तिवारी भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। रीति न सिर्फ खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में चर्चाओं में रहती हैं, बल्कि अपने हुनर से भी लोगों का दिल जीत चुकी हैं।
सिर्फ 23 साल की उम्र में ही रीति ने सिंगिंग और म्यूजिक कंपोजिशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी आवाज और गानों के स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही नहीं, रीति भी अपने पिता की तरह राजनीति से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने साल 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ली थी, जिससे यह साफ हो गया कि वह भी राजनीति में करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं रीति तिवारी
रीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका फैशन सेंस इतना शानदार है कि कई बार उनकी तुलना बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे से की जाती है। चाहे वेस्टर्न लुक हो या ट्रेडिशनल आउटफिट, रीति हर अंदाज में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।
उनकी मुस्कान और कॉन्फिडेंस से भरी पर्सनैलिटी फैन्स को दीवाना बना देती है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रीति भी अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करतीं और हमेशा अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें एंटरटेन करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें- Yo Yo Honey Singh के ‘MASHOOQA’ गाने ने मचाया, सिर्फ 6 घंटे में मिले मिलियन व्यूज
रीति तिवारी को ट्रैवलिंग का भी शौक है। वह अलग-अलग जगहों पर घूमना पसंद करती हैं और वहां से अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट देती हैं। उनकी लाइफस्टाइल और एटीट्यूड युवाओं के बीच काफी चर्चा में रहते हैं।
पिता संग तस्वीरें न शेयर करने पर उठते हैं सवाल
दिलचस्प बात यह है कि रीति ने अब तक इंस्टाग्राम पर अपने पिता मनोज तिवारी के साथ एक भी तस्वीर साझा नहीं की है। यही वजह है कि फैंस अक्सर उनसे यह सवाल करते हैं कि वह अपने पापा के साथ सोशल मीडिया पर फोटो क्यों नहीं डालतीं। हालांकि, इस बारे में उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।