मोनालिसा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Monalisa Dance Video: भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी पहचानी जाने वाली मोनालिसा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया प्रदा के सुपरहिट गाने ‘इंतेहां हो गई इंतजार की’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो की खास बात यह है कि इसे मोनालिसा ने अपने घर से ही शूट किया है। वीडियो में वह पिंक टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी कूल और स्टाइलिश लग रहा है। मोनालिसा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “गाना और चलन बहुत पसंद है,” और साथ ही दिल वाला इमोजी भी शेयर किया।
मोनालिसा का डांस वीडियो वायरल
उनका यह वीडियो 12 जुलाई की रात को शेयर किया गया था और पोस्ट होते ही इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। फैंस लगातार कमेंट कर उनके डांस और लुक की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं,” तो किसी ने कहा, “आपके डांस का मैं बहुत बड़ा फैन हूं।” वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें परफेक्ट डांसर बताया।
मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में कई हिट आइटम नंबर दिए हैं, जिन्हें यूट्यूब पर भी करोड़ों व्यूज मिले हैं। वो हमेशा अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए एंटरटेन करती रहती हैं।
एक्ट्रेस का फिल्मी करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में मोनालिसा की वेब सीरीज ‘जुड़वा जाल’ रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया। इस सीरीज को OTT प्लेटफॉर्म हंगामा प्ले पर रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा, इस समय वह हिंदी टीवी शो ‘जादू तेरी नजर’ में एक दमदार खलनायिका की भूमिका निभा रही हैं। यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है और मोनालिसा अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को खूब इम्प्रेस कर रही हैं।