Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • धर्म
  • Sawan 2025 में किस रंग के कपड़े पहनना है शुभ और अशुभ? जानें पूरी लिस्ट
  • धर्म

Sawan 2025 में किस रंग के कपड़े पहनना है शुभ और अशुभ? जानें पूरी लिस्ट

Sawan 2025 में शिव पूजा के दौरान कपड़ों के रंग का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस महीने हरे, सफेद और गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, जबकि काला, भूरा और खाकी रंग पहनने से बचना चाहिए।
Mrinal Pathak July 9, 2025 1 min read
Sawan 2025 में किस रंग के कपड़े पहनना है शुभ और अशुभ? जानें पूरी लिस्ट

भोलेनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Sawan 2025: सावन का पवित्र महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। हिंदू धर्म में यह महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। पूरे सावन माह में शिव भक्त विशेष श्रद्धा और भक्ति भाव से शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, दूध और भांग आदि अर्पित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।

हालांकि, पूजा-पाठ के दौरान आपकी वेशभूषा का भी विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान कौन-से रंग के कपड़े पहनने चाहिए और किन रंगों से बचना चाहिए, इसका पालन करना बेहद जरूरी है। मान्यता है कि सही रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से भक्त को अधिक सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और भगवान की विशेष कृपा भी बरसती है।

सावन में इन रंगों के कपड़े पहनना न करें

काला रंग

ज्योतिषाचार्य रवि शुक्ला के अनुसार, काला रंग अशुभता का प्रतीक माना जाता है। किसी भी धार्मिक आयोजन में काले कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है। खासकर सावन के महीने में शिव पूजा करते समय भूलकर भी काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। यह रंग नकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है और इसे पहनकर पूजा करने से पूजा का फल कम हो सकता है।

भूरा रंग

भूरे रंग के कपड़े भी पूजा-पाठ के लिए उपयुक्त नहीं माने जाते। सावन के दौरान शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय या किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में भूरे रंग से दूर रहना चाहिए। यह रंग भी अशुभ माना जाता है और इसका सीधा प्रभाव पूजा की सफलता पर पड़ सकता है।

खाकी रंग

खाकी रंग भी उन रंगों में आता है जिन्हें सावन में नहीं पहनना चाहिए। मान्यता है कि इस रंग के कपड़े पहनने से शिव पूजा का संपूर्ण लाभ नहीं मिल पाता और भक्त की मनोकामनाएँ अधूरी रह सकती हैं।

सावन में इन रंगों के कपड़े पहनना है शुभ

हरा रंग

सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग हरियाली, नई ऊर्जा और जीवन का प्रतीक है। विशेषकर सुहागिन महिलाएँ इस महीने हरी साड़ी और हरी चूड़ियाँ पहनती हैं, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें- Sawan 2025: इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा, करियर-प्रेम और धन में मिलेगी सफलता

गुलाबी और सफेद रंग

हल्का गुलाबी और सफेद रंग भी सावन में शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान इन रंगों के कपड़े पहनने से मानसिक शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा नारंगी, लाल और पीला रंग भी शुभ रंगों में गिने जाते हैं। इन रंगों को पहनकर शिव भक्त भगवान शंकर की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Baba Bholenath Religion Sawan 2025

Continue Reading

Previous: Wimbledon 2025: अल्काराज़ की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री, तीसरे विंबलडन खिताब की ओर बढ़े
Next: Viral News: मुरथल का पराठा बना सोशल मीडिया सेंसेशन, बिल ने भूख के साथ होश भी उड़ाए!

संबंधित खबरें

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता
1 min read
  • धर्म

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता

Mrinal Pathak August 30, 2025
Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी
1 min read
  • धर्म

Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी

Mrinal Pathak August 30, 2025
Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन
1 min read
  • धर्म

Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.