भगवान शिव (सोर्स- एआई इमेज)
Sawan 2025: देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पवित्र महीना इस साल 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। यह महीना शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। शिव परिवार की पूजा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है।
मान्यता है कि इस महीने में विशेषकर सोमवार के दिन व्रत और पूजा करने से भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। इस साल सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे, जिन्हें बेहद शुभ और फलदायी माना गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार सावन में इन राशी वालों को विशेष फल मिल सकता है।
वृषभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ
ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो इस बार सावन का महीना वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों को करियर में नई ऊंचाइयां छूने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। भोलेनाथ की पूजा करने से पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है।
वृश्चिक राशि के लिए सौभाग्य का समय
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सावन में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद भी सुलझने के आसार बन रहे हैं। इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर जल चढ़ाने और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करने से विशेष लाभ प्राप्त होगा।
मीन राशि वालों को मिलेगा आध्यात्मिक लाभ
मीन राशि के जातकों के लिए सावन का महीना आध्यात्मिक उन्नति का समय रहेगा। इस दौरान संतान सुख, शिक्षा और धन के मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। सोमवार का व्रत रखने और रुद्राभिषेक करने से जीवन में शांति, खुशहाली और समृद्धि आएगी। आध्यात्मिक दृष्टि से यह समय आत्म-चिंतन और ईश्वर से जुड़ने के लिए उत्तम माना जा रहा है।
सिंह राशि के लिए नई योजनाओं का योग
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सावन नई योजनाओं और निवेश के लिए शुभ रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। भगवान शिव की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और सभी प्रकार की बाधाएं दूर होंगी।
यह भी पढ़ें-Sawan 2025: 11 जुलाई से शुरू हो रहा सावन, जानें क्यों नहीं करना चाहिए दूध और साग का सेवन
कर्क राशि को प्रेम में मिलेगा लाभ
कर्क राशि के जातकों के लिए सावन का महीना स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में लाभकारी साबित होगा। पुराने रोगों और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। जो लोग विवाह या प्रेम संबंधों को लेकर चिंतित थे, उन्हें भी शुभ संकेत प्राप्त होंगे। सोमवार के व्रत से सभी प्रकार के कष्ट दूर होंगे और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।