कार्लोस अल्काराज़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Wimbledon 2025: पिछले मंगलवार को सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2025 के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एलेक्स डी मिनौर को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। जोकोविच ने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाते हुए दिखा दिया कि वह अभी भी खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। इतना ही नहीं, कार्लोस अल्कारेज ने 8 जुलाई को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
अल्काराज़ ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
वहीं, गत विजेता कार्लोस अल्काराज़ ने 8 जुलाई को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के कैमरन नॉरी को सीधे सेटों में मात दी। यह मुकाबला करीब 3 घंटे तक चला, जिसमें अल्काराज़ ने पहला सेट 6-2, दूसरा सेट 6-3 और तीसरा सेट 6-3 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
VAMOS 🇪🇸@carlosalcaraz was all smiles after his QF win#Wimbledon pic.twitter.com/wNJY0CtvBf
— Wimbledon (@Wimbledon) July 8, 2025
तीसरी बार खिताब जीतने की ओर बढ़े अल्काराज़
इस जीत के साथ ही अल्काराज़ ने लगातार तीसरी बार विंबलडन खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने 2023 और 2024 में भी यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया था। दोनों बार उन्होंने फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया था।
टेलर फ्रिट्ज़ पहली बार सेमीफाइनल में
अब सेमीफाइनल में अल्काराज़ का सामना अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज़ से होगा। फ्रिट्ज़ ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में करेन खाचानोव को 6-3, 6-4 और 7-6 (4) से हराकर पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। फ्रिट्ज़ इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और उनके प्रदर्शन ने सभी को चौंकाया है।
जोकोविच का मुकाबला आज
दूसरी ओर, नोवाक जोकोविच आज यानी 9 जुलाई को अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जोकोविच अपने करियर में 16वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं और वर्तमान में उनकी उम्र 38 साल है। वह विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर बने हुए हैं और इस साल एक और खिताब जीतने की पूरी कोशिश में हैं।