पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर पवन सिंह एक बार फिर अपने फैंस के लिए दर्दभरा गाना लेकर आए हैं। पवन सिंह की आवाज में जो दर्द और इमोशन होता है, वो फैंस को बेहद पसंद आता है।
दरअसल, उनका लेटेस्ट म्यूजिक एल्बम ‘कौन ठगवा नगरिया लूटल हो’ आज यानी 7 जुलाई को आशी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में एक प्रेमी के दर्द को दर्शाया गया है, जो अपनी अगवा हुई प्रेमिका को ढूंढते-ढूंढते बेजार हो गया है।
पवन सिंह का नया दर्दभरा गाना रिलीज
इस गाने की खास बात ये है कि इसमें पवन सिंह का इमोशनल अंदाज, उनके चेहरे के भाव और दर्द से भरी आवाज हर किसी को भावुक कर रही है। गाने की कहानी में एक प्रेमी अपनी खोई हुई प्रेमिका को तलाशता नजर आता है। गाने के सीन इतने इमोशनल हैं कि देखने वालों की आंखें भी नम हो जाएं। अगर आप भी कभी किसी से बिछड़े हैं, तो ये गाना आपकी भावनाओं को जरूर छू जाएगा।
ये भी पढ़ें-Tej Pratap Yadav: कंगना रनौत के फैन निकले तेज प्रताप यादव, एक्ट्रेस की फिल्म में बनेंगे हीरो!
‘कौन ठगवा नगरिया लूटल हो’ को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल लिखे हैं प्रफुल तिवारी ने, और इसका म्यूजिक दिया है भोजपुरी के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा ने। इस तिकड़ी ने मिलकर इस गाने को एक इमोशनल मास्टरपीस बना दिया है। रिलीज के कुछ ही घंटों में गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जिससे साफ है कि फैंस इस गाने को भी उतना ही पसंद कर रहे हैं, जितना पवन सिंह के बाकी दर्दभरे गानों को करते आए हैं।
‘भगवान करस’ गाने को भी दर्शकों ने किया था पसंद
आपको बता दें, कि इससे पहले पवन सिंह का गाना ‘भगवान करस’ 12 जून को मीरा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था, जिसे अब तक 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उस गाने के बोल रोहित सिंह ने लिखे थे और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया था। साथ ही वो गाना भी एक इमोशनल ट्रैक था जिसे लोगों ने खूब सराहा था।