Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • जरा हटके
  • Mysterious Well: यमन का वो रहस्यमयी कुआं, जिसे कहते हैं ‘नरक का द्वार’, देखकर कांप उठते हैं लोग
  • जरा हटके

Mysterious Well: यमन का वो रहस्यमयी कुआं, जिसे कहते हैं ‘नरक का द्वार’, देखकर कांप उठते हैं लोग

यमन के सूखे रेगिस्तान में मौजूद ‘नरक का कुआं’ दुनिया की सबसे रहस्यमयी और डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि यहां से उठती तेज बदबू और डरावनी गहराई के चलते कोई भी इंसान इसमें उतरने की हिम्मत नहीं करता।
Mrinal Pathak July 6, 2025 1 min read
Mysterious Well: यमन का वो रहस्यमयी कुआं, जिसे कहते हैं ‘नरक का द्वार’, देखकर कांप उठते हैं लोग

नरक का कुआं (सोर्स- सोशल मीडिया)

Mysterious Well Of Yemen: दुनिया में कई जगहें अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाती हैं, लेकिन पूर्वी यमन के सूखे रेगिस्तान में एक ऐसा कुआं है, जिसे देखकर लोग डर जाते हैं। इसे ‘यमन का रहस्यमयी कुआं’ कहा जाता है। यह कोई साधारण गड्ढा नहीं, बल्कि इसे ‘नर्क का कुआं’ भी कहा जाता है।

भगवान की सबसे नापसंद जगह

मान्यता है कि यह कुआं भगवान की सबसे नापसंद जगह है। कोई भी इंसान इसमें उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। जो भी इसके पास जाता है, उसे तेज और भयानक बदबू का सामना करना पड़ता है।

गहराई में छुपे रहस्य

बरहूत घाटी में स्थित इस कुएं की चौड़ाई लगभग 30 मीटर और गहराई करीब 112 मीटर मानी जाती है। हालांकि, पहले इसकी गहराई 100 से 250 मीटर के बीच बताई जाती थी। सितंबर 2021 में ओमान के एक गुफा अन्वेषण दल ने पहली बार इसके तल तक पहुंचने का दावा किया। इससे पहले यमन के वैज्ञानिकों की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं, क्योंकि कुएं से निकलने वाली तीखी बदबू और ऑक्सीजन की कमी ने उन्हें बीच रास्ते से ही लौटने पर मजबूर कर दिया था।

अंदर की भयावहता

महारा के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक सलाह बभैर ने बताया, “यह बहुत गहरा है। हम कभी इसके तल तक नहीं पहुँच पाए। ऑक्सीजन की बेहद कमी है। हम केवल 50-60 मीटर तक ही पहुँच सके। अंदर हमें अजीबोगरीब चीजें और गंध महसूस हुई। यह वाकई में रहस्यमयी जगह है।”

सदियों पुरानी लोककथाएं

बरहूत के कुएं को लेकर कई लोककथाएँ भी प्रचलित हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह राक्षसों की जेल है और कुछ इसे एक शापित द्वार मानते हैं। कहा जाता है कि एक दिन राक्षस इसी कुएं से बाहर निकलकर दुनिया को तबाह कर देंगे।

यह भी पढ़ें- Viral Video: शोहदों ने बेटी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को बेहरमी से पीटा, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो

सड़े अंडों जैसी गंध

बरहूत के कुएं के पास जाने वालों को सड़े हुए अंडों जैसी तीखी बदबू का सामना करना पड़ता है। यमन के अम्मार हाशेम मोहम्मद उस्मान ने बताया कि जब वे इस कुएं के पास बने एक सैन्य शिविर में काम कर रहे थे, तब वहां की भयानक गंध ने उनका जीना मुश्किल कर दिया था। इस गंध के कारण वे अपने कपड़ों और शरीर से उठती बदबू की वजह से ठीक से सो भी नहीं पाए। उन्हें पूरा यकीन था कि उस इलाके का पानी सीधे बरहूत के कुएं से जुड़ा हुआ है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Social Media Viral News Yemen

Continue Reading

Previous: Muharram: गिरिडीह मुहर्रम हादसा: हाईटेंशन तार से ताजिया टकराया, 1 की मौत, 4 गंभीर
Next: Shubman Gill की एक तस्वीर ने उड़ाए BCCI के होश, बोर्ड को हो सकता है करोड़ों का नुकसान

संबंधित खबरें

Aarambh 5.0
1 min read
  • बिहार
  • जरा हटके

Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर

The Updates Digital Desk August 18, 2025
Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन
1 min read
  • जरा हटके

Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन

Mrinal Pathak July 28, 2025
Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश
1 min read
  • जरा हटके

Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश

Mrinal Pathak July 17, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.