अमिताभ बच्चन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan in Ramayana: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। 3 जुलाई को मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया, जिसमें राम और रावण की झलक दिखाई गई है। इस फिल्म में फैंस को अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं।
जटायु के रोल में अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि रामायण फिल्म में उन्हें एक खास किरदार निभाने के मौका मिला है। इस फिल्म में उनका रावण ने जमकर लड़ाई देखने मिलने वाली है, क्योंकि वह जटायु के भुमिका निभाने वाले हैं।
ये कलाकार निभाएंगे अहम किरदार
जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखाई देंगी, सनी देओल हनुमान का रोल निभाएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में होंगे।
राजा दशरथ से लेकर मंथरा तक
अरुण गोविल राजा दशरथ, इंदिरा कृष्णन रानी कौशल्या, लारा दत्ता कैकेयी, अनिल कपूर राजा जनक, अमिताभ बच्चन जटायु, आदिनाथ कोठारे भरत, शीबा चड्ढा मंथरा, बॉबी देओल कुंभकरण, विजय सेतुपति विभीषण, विक्रांत मैसी मेघनाथ, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और काजल अग्रवाल मंदोदरी के रोल में नजर आएंगे।
अन्य दमदार किरदार
मोहित रैना भगवान शिव, कुणाल कपूर भगवान इंद्र और विवेक ओबेरॉय विद्युतजिव्हा का किरदार निभाएंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक पूरी स्टारकास्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक वायरल
टीजर में रणबीर कपूर राम के अवतार में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते नजर आ रहे हैं। उनकी पहली झलक ने ही फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस ने अभी से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Ramayana के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल, फैंस ने कर दी कमाई की भविष्यवाणी!
दो पार्ट में रिलीज होगी रामायण
‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होने वाली है। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि रिलीज में अभी एक साल से ज्यादा का समय है, लेकिन फिल्म को लेकर अभी से जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।