बाबा बर्फानी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा भारत के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक तीर्थ स्थलों में से एक है। इस साल जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 38 दिनों तक यानी 9 अगस्त 2025 तक चलेगी। सनातन धर्म के लोगों के लिए इस यात्रा का विशेष महत्व है।
बाबा बर्फानी के दर्शन का महत्व
हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ गुफा में स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने यहीं पर माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। मान्यता है कि सच्चे मन से अमरनाथ यात्रा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
यात्रा से जुड़ी खास मान्यता
ऐसा माना जाता है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान कुछ विशेष चीजें घर लाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और बीमारियों व शत्रुओं से रक्षा होती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो अमरनाथ यात्रा से जरूर लानी चाहिए…
बाबा बर्फानी की तस्वीर या मूर्ति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमरनाथ यात्रा से बाबा बर्फानी की तस्वीर या मूर्ति लाना शुभ माना जाता है। घर लाकर रोजाना इसकी पूजा करने से परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और सुख-शांति बनी रहती है।
पवित्र जल
अमरनाथ गुफा से पवित्र जल भी लाना चाहिए। इसे सबसे पहले पूरे घर में छिड़कना चाहिए और फिर मंदिर में रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और वातावरण शुद्ध होता है।
फूल
अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के शिवलिंग पर चढ़ाए गए फूलों को घर लाना भी शुभ होता है। माना जाता है कि इससे घर का माहौल शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्ण बनता है।
भस्म
अमरनाथ यात्रा से लाई गई भस्म को घर में रखना अत्यंत शुभ होता है। इससे नकारात्मकता दूर होती है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
यह भी पढ़ें: Sawan 2025: भगवान शिव को क्या प्रिय है और क्या नहीं? पूजा से पहले जरूर पढ़ें
शंख
अमरनाथ यात्रा के दौरान शंख अवश्य खरीदें। घर में शंख रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
पवित्र मिट्टी
अमरनाथ गुफा की मिट्टी को बेहद पवित्र माना जाता है। इसे घर लाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी बाधाएं दूर होती हैं।