शनाया कपूर, करण कोठारी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shanaya Kapoor: बॉलीवुड में एक और स्टारकिड की एंट्री होने जा रही है। संजय कपूर की बेटी और कपूर खानदान की चहेती शनाया कपूर जल्द ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से शनाया बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट शानदार अभिनेता विक्रांत मैसी नजर आएंगे।
यह फिल्म अगले शुक्रवार, 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने शनाया की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की। फिल्म में शनाया ‘शबा शेरगिल’ का किरदार निभा रही हैं, जो एक भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण रोल है।
खास बात ये है कि शनाया को पहले शशांक खेतान की फिल्म ‘बेधड़क’ से डेब्यू करना था, लेकिन किसी वजह से उस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया था। अब आखिरकार ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के जरिए शनाया की फिल्मी पारी की शुरुआत हो रही है, जिसे लेकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों ही बेहद एक्साइटेड हैं।

करण कोठारी ने शनाया कपूर की तारीफ
इसी बीच शनाया के रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शनाया की ट्रेलर से एक तस्वीर शेयर करते हुए एक खूबसूरत कविता लिखी “दुनिया ने कहा, अपनी बारी का इंतजार करो।उसने कहा, मुझे इसे कमाते हुए देखो। कोई फास्ट-फॉरवर्ड नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं, बस पसीने से लिखी गई एक असली स्क्रिप्ट। किस्मत पलक झपकती है, अवसर और तैयारी जब साथ आते हैं। अब रोशनी चालू है। और दुनिया देखेगी वही, जो उसने अब तक देखा था।”
ये भी पढ़ें-सावन से पहले ही छाया भक्ति का रंग, Ankush Raja का नया गाना ‘शिव शंकरा’ हुआ रिलीज
कौन हैं करण कोठारी ?
हालांकि शनाया और करण ने अपने रिश्ते को अब तक ऑफिशियली रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन इन खबरों ने दोनों के बीच गहरे रिश्ते की ओर इशारा जरूर किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण कोठारी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं। वह मशहूर ज्वेलरी ब्रांड कोठारी फाइन ज्वेल्स के मालिक अविनाश कोठारी के बेटे हैं।
बताया जा रहा है कि शनाया और करण एक साथ लॉस एंजिल्स के एक कॉलेज में पढ़ते थे, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई। शनाया ने करण के ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी की है। अब जब शनाया का डेब्यू करीब है, तो करण का ये स्पेशल जेस्चर दोनों के बीच खास बॉन्ड को बयां करता है।