Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • क्राइम
  • Jewellers Theft : लूट, पीछा और गिरफ्तारी: जौहरी के घर में करोड़ों के गहनों की चोरी की पूरी कहानी
  • क्राइम

Jewellers Theft : लूट, पीछा और गिरफ्तारी: जौहरी के घर में करोड़ों के गहनों की चोरी की पूरी कहानी

Jewellers Theft: झारखंड पुलिस ने सीमाई इलाके में भागकर छिपे इन शातिर लुटेरों को धर दबोच कर करीब एक करोड़ के गहनों की लूट का पर्दाफाश कर दिया।
The Updates Digital Desk July 3, 2025 1 min read
Jewellers Theft

पुलिस ने बरामद किए लूटे गहने

Jewellers Theft: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया कस्बे में 30 जून की रात एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। करीब एक करोड़ रुपये के सोने के गहने और नकदी की लूट ने हर किसी को हैरत में डाल दिया।

Jewellers Theft: बुजुर्ग जौहरी के घर में घुसे लुटेरे

यह घटना 70 वर्षीय जौहरी अरुण कुमार नंदी के घर पर हुई। इस इलाके के अरुण नंदी इलाके के पुराने जौहरी हैं। रात के समय बदमाश चुपके से उनके घर में दाखिल हो गए। पहले तो लुटेरों ने घर का ताला तोड़ा या फिर दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुस गए।

Jewellers Theft: चाकू की नोंक पर लूटा एक करोड़ का सोना

अंदर पहुंचते ही उन्होंने घर के बुजुर्ग मालिक और अन्य परिजनों को डराने-धमकाने के लिए चाकू निकाल लिया।घरवालों को चाकू का डर दिखाकर उन्होंने घर में रखे अलमारी, बक्से को खुलवाया और उसमें रखे करीब 1,340 ग्राम सोने के गहने और नकदी को तेजी से अपने बैग में भर लिया।

ये भी पढ़ें:  सफेद कोट में डॉक्टर का काला कारनामा, 4000 की रिश्वत लेते धारा गया

इसके बाद बदमाश चाकू लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के लोग इतने दहशत में थे कि कुछ देर तक तो उन्हें ठीक से कुछ समझ नहीं आया। जब आसपास के लोग जुटे, तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर तत्काल ही चाकुलिया थाना की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन शुरू हुई।

Jewellers Theft: पुलिस की सख्त रणनीति और टीमें गठित

जैसे ही यह मामला पुलिस के पास पहुंचा, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए इस चोरी की हर एक कड़ी को जोड़ना शुरू कर दिया। फ़िर एक टीम बनाई गई, जो मामले की जांच में जुट गई।

टीम ने घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी, स्थानीय मुखबिरों से संपर्क साधा और हर वह सुराग तलाशना शुरू किया, जिससे अपराधियों का पीछा किया जा सके। बहुत जल्द पुलिस को खबर मिली कि अपराधी पश्चिम बंगाल की सीमा की ओर भागे हैं।

झाड़ग्राम में साझा ऑपरेशन

झारखंड पुलिस को जैसे ही ये मालूम हुआ वैसे ही पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया और एक साझा ऑपरेशन की योजना बनाई। फिर 3 जुलाई को झारखंड और बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के जाम्बोनी थाना क्षेत्र के पोरहाटी बड़ा बंशोल इलाके में घेराबंदी की।

पुलिस ने यहां एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही इन बदमाशों को शक हुआ, उन्होंने बाइक छोड़ दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद दो आरोपियों को किसी तरह धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान

गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद रफीक (मूल निवासी रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार) और निरंजन गौड़ (वर्तमान में झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में रह रहा) के रूप में हुई।

हालांकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1,340 ग्राम चोरी के सोने के गहने, एक चाकू, एक मोबाइल फोन और बाद में पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एक देसी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए।

ये भी पढ़ें: जामताड़ा में आदिवासी वेश में पहुंची दिल्ली पुलिस, 10.80 लाख की ठगी करने वाले 3 ठग दबोचे

एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूछताछ में रफीक ने खुलासा किया कि उन्होंने बकायदा साजिशन तरीके से इस चोरी को अंजाम दिया था। उनकी गहने बेचकर जल्दी पैसा कमाने की योजना थी, लेकिन पुलिस की तेज़ी से चली कार्रवाई ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

आगे की कार्रवाई

अब पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। इस बीच एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी पकड़कर शेष लूट का माल बरामद कर लिया जाएगा। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस गैंग ने पहले भी इसी तरह की वारदातें तो नहीं की हैं।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts

Continue Reading

Previous: Jharkhand: झारखंड की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी ने दी 2460 करोड़ की सौगात
Next: Shanaya Kapoor को बॉयफ्रेंड करण कोठारी ने किया सपोर्ट, पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में की तारीफ

संबंधित खबरें

Crime: बेंगलुरु में लगभग 100 किमी दूर अगल-अलग स्थान पर एक शव के कई टुकड़े मिले, जिससे सनसनी फैल गई।
1 min read
  • क्राइम

Crime: बेंगलुरु के पास मिले शव के 19 टुकड़े, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, दामाद निकला सास का हत्यारा

Akanksha Sharma August 12, 2025
Crime
1 min read
  • क्राइम

Crime: CCL कर्मचारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 4 माओवादी गिरफ्तार

The Updates Digital Desk July 15, 2025
Mobile Theif
1 min read
  • क्राइम

Mobile thief: 10 लाख के मोबाइल चुराने वाला धुरंधर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 62 मोबाइल बरामद

The Updates Digital Desk July 14, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.