अंकुश राजा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sawan Special Song 2025 by Ankush Raja: सावन का पावन महीना 11 जुलाई से शुरू होने वाला है और भगवान शिव के भक्त इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दिए हैं। महादेव की भक्ति में लीन होने का यह समय हर किसी के लिए बेहद खास होता है और इस अवसर पर जब कोई बेहतरीन भक्ति गीत रिलीज होता है, तो भक्तों की श्रद्धा और आनंद दोनों दोगुने हो जाते हैं।
इसी बीच भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर अंकुश राजा ने सावन से पहले ही ‘शिव शंकरा’ नाम का नया भक्ति गीत लॉन्च कर दिया है, जो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अंकुश राजा का शिव भक्ति सॉन्ग रिलीज
दरअसल, 1 जुलाई को ‘अंकुश राजा ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना शिवभक्तों के बीच जबरदस्त धमाल मचा रहा है। गाने में अंकुश राजा पूरी तरह भक्तिमय अंदाज में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस गाने को न सिर्फ अंकुश राजा ने आवाज दी है बल्कि इस पर परफॉर्म भी किया है। गाने के बोल आयुष उपाध्याय ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक दिया है सुभम तिवारी ने। वीडियो डायरेक्शन और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी संदीप राज ने निभाई है। वहीं, इस गाने को अंकुश राजा ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है।
गाने पर प्यार लुटा रहे हैं दर्शक
गाने की थीम पूरी तरह से शिव भक्ति पर बेस्ड है और इसका वीडियो भी शिवलिंग और मंदिर के पवित्र माहौल का है। एक दिन पहले ही अंकुश राजा ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया था जिसमें वो शिवलिंग के सामने बाहें फैलाकर खड़े नजर आ रहे थे। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “कुछ अलग अंदाज में लेकर आ रहे हैं… हर हर महादेव।” वहीं अब इस गाने पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इसके अलावा, लगभग छह दिन पहले अंकुश राजा और उनके भाई राज का एक और नया गाना रिलीज हुआ था जिसमें दिव्या रल्हन भी नजर आई थीं। उस गाने को अंकुश और राजनंदनी सिंह ने गाया था। पिंकू बाबा द्वारा लिखे गए इस गाने में विनय विनायक ने म्यूजिक दिया था, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है।