Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • जरा हटके
  • शिकार को निगलना पड़ा भारी, विशाल अजगर की जान पर बन आई! देखें हैरान कर देने वाला VIDEO
  • जरा हटके

शिकार को निगलना पड़ा भारी, विशाल अजगर की जान पर बन आई! देखें हैरान कर देने वाला VIDEO

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 20 फीट लंबा अजगर बकरी को निगलने की कोशिश करता है, लेकिन पचा नहीं पाता और उसे वापस उगल देता है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
Mrinal Pathak July 1, 2025 1 min read
उत्तर प्रदेश में शिकार के बाद अजगर ने बकरी को उगल दिया, वायरल वीडियो

फोटो सोर्स- वीडियो

Python Viral Video: टीवी या डॉक्युमेंट्री में कई बार अजगर को शिकार करते हुए देखा गया है, किसी न किसी ने तो अपनी आंखों से भी अजगर को जानवरों को निगलते देखा होगा। लेकिन, सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे, या फिर ये कहें कि अजगर को शिकार करने के बाद समझ आया कि उसने अपनी जान को ही खतरे में डाल दिया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश से एक ऐसै वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। हर्रैया विकास खंड के बरदौलिया गांव के दक्षिण नागमणि आश्रम के पास कचनी जंगल में रविवार की शाम एक विशालकाय अजगर देखा गया। बताया जा रहा है कि यह अजगर करीब 20 फीट लंबा था और उसने गांव में चर रही एक बकरी को अपना शिकार बना लिया।

अजगर की हुई हालत खराब

स्थानीय लोगों की मानें तो अजगर ने बकरी पर अचानक हमला किया और उसे निगलने की कोशिश की। हालांकि, बकरी का आकार इतना बड़ा था कि अजगर उसे पूरी तरह पचा नहीं पाया। अपनी हालत बिगड़ते देख अजगर ने बकरी को वापस उगल दिया और जंगल की ओर भाग गया। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बकरी थूककर भागा अजगर

अजगर पहले बकरी को अपनी पकड़ में लेकर धीरे-धीरे निगलने की कोशिश करता है। जिसके बाद वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ ही देर में उसकी हालत खराब होने लगती है और आखिरकार उसे बकरी को थूकना पड़ता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग चिल्लाते और आश्चर्य जताते नजर आते हैं।

पचाने में हुई परेशानी

माना जा रहा है कि बकरी के बड़े आकार की वजह से अजगर को पाचन में परेशानी हुई। अजगर का शरीर अचानक इतना भारी हो गया कि उसे रेंगने में दिक्कत होने लगी। यही कारण था कि उसे बकरी को थूककर अपनी जान बचानी पड़ी।

वीडियो देख हैरान हुए लोग

यह घटना सिर्फ गांववालों के लिए नहीं बल्कि इंटरनेट यूजर्स के लिए भी किसी हैरतअंगेज सीन से कम नहीं है। वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई अजगर की मजबूरी पर हैरान है, तो कोई इसे नेचर का अनोखा खेल बता रहा है। इस वायरल वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Animals Video shocking video Viral Video

Continue Reading

Previous: Khunti Pradhan Murder: बलराम मुंडा की हत्या का महज 24 घंटे में खुलासा, जानें पुलिस कैसे 10 आरोपियों तक पहुंची
Next: Amarnath Yatra 2025: इस तारीख से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें 38 दिन तक चलने वाली इस अद्भुत यात्रा की खास बातें

संबंधित खबरें

Aarambh 5.0
1 min read
  • बिहार
  • जरा हटके

Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर

The Updates Digital Desk August 18, 2025
Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन
1 min read
  • जरा हटके

Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन

Mrinal Pathak July 28, 2025
Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश
1 min read
  • जरा हटके

Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश

Mrinal Pathak July 17, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.