भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Highest Paid Actresses of Bhojpuri Industry: भोजपुरी सिनेमा ने बीते कुछ सालों में जबरदस्त तरक्की की है और इस इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियां अब बॉलीवुड से भी टक्कर ले रही हैं। फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक एल्बम्स, स्टेज शो और रियलिटी शोज में भी नजर आने वाली ये एक्ट्रेसेस अच्छी-खासी फीस चार्ज करती हैं। आइए जानते हैं कि अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और मोनालिसा जैसी टॉप भोजपुरी एक्ट्रेसेस कितनी फीस लेती हैं।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस मानी जाती हैं अक्षरा सिंह। एक्ट्रेस ना सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग करती हैं, बल्कि गाना गाने में भी माहिर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षरा एक फिल्म के लिए 30 से 40 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। वहीं एक स्टेज शो के लिए वह 4 से 5 लाख रुपये लेती हैं। 2010 में फिल्म सत्यमेव जयते से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अक्षरा ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे टॉप एक्टर्स के साथ कई हिट फिल्में दी हैं।
View this post on Instagram
रानी चटर्जी
‘भोजपुरी क्वीन’ के नाम से मशहूर रानी चटर्जी इंडस्ट्री की दूसरी सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। वह एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपये लेती हैं, जबकि स्टेज परफॉर्मेंस के लिए उनकी फीस 3 से 5 लाख रुपये है। रानी अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।
आम्रपाली दुबे
निरहुआ के साथ फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से डेब्यू करने वाली आम्रपाली दुबे अब भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये लेती हैं। स्टेज शोज के लिए उनकी फीस 80 हजार से 1 लाख रुपये तक बताई जाती है।
View this post on Instagram
मोनालिसा
‘आइटम क्वीन’ के नाम से मशहूर मोनालिसा एक फिल्म के लिए 7 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। स्टेज शो के लिए वह 1 से 2 लाख लेती हैं, जबकि हिंदी टीवी सीरियल्स में वह प्रति एपिसोड 40 से 50 हजार रुपये फीस लेती हैं।
View this post on Instagram
काजल राघवानी
काजल राघवानी भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं। वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये लेती हैं और स्टेज शो का 1 से 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं। काजल ने पवन सिंह, खेसारी लाल और रवि किशन जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया है। बता दें, इन सभी अदाकाराओं की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैल चुकी है।