Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • शेफाली जरीवाला के निधन से टूटे एक्स हसबैंड, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, अंतिम संस्कार में शामिल न होने की बताई वजह
  • एंटरटेनमेंट

शेफाली जरीवाला के निधन से टूटे एक्स हसबैंड, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, अंतिम संस्कार में शामिल न होने की बताई वजह

शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ऐसे में जहां पत्नी को आखिरी विदाई देते वक्त पति पराग त्यागी पूरी तरह टूट गए, तो वहीं अब उनके एक्स हसबैंड हरमीत सिंह ने भी यूरोप से एक भावुक पोस्ट शेयर किया।
Sanatan Marandi June 29, 2025 1 min read
safali jariwala

शेफाली जरीवाला एक्स हसबैंड हरमीत सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

मुंबई: बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। शुक्रवार, 27 जून की रात को उनका निधन हो गया, जिसके बाद शनिवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद मौके पर परिवार के अलावा फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई सितारे शामिल हुए।

शेफाली के पति और अभिनेता पराग त्यागी ने उन्हें एक दुल्हन की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं और पराग भी पूरी तरह टूट गए। अंतिम यात्रा में मीका सिंह समेत कई नामी चेहरे दिखाई दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


शेफाली के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
हालांकि, उनकी अंतिम यात्रा में उनके एक्स पति हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स फेम) नजर नहीं आए, जिससे कई लोग हैरान रह गए। बाद में हरमीत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा कर इसके पीछे की वजह बताई।

हरमीत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं इस समय यूरोप में हूं और इसी कारण शेफाली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका। यह मेरे लिए बेहद दुखद क्षण है। मैं उनके परिवार, बहन और पति पराग त्यागी के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति दे।”

साल 2004 में दोनों ने की थी शादी
आपको बता दें, हरमीत सिंह और शेफाली जरीवाला की शादी 2004 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सका और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद शेफाली को पराग त्यागी से प्यार हुआ। दोनों ने चार साल डेट करने के बाद 2014 में शादी की।

खास बात ये है कि शेफाली का अंतिम संस्कार वहीं हुआ, जहां साल 2021 में बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला का भी अंतिम संस्कार किया गया था। मालूम हो कि शेफाली और सिद्धार्थ दोनों इस सीजन का हिस्सा रह चुके थे और सिद्धार्थ शुक्ला की भी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।

शेफाली जरीवाला को लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई म्यूजिक वीडियो, टीवी शोज और रियलिटी प्रोग्राम्स में काम किया। उनकी मौत ने फैंस और इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया है।

About the Author

Sanatan Marandi

Editor

View All Posts

Continue Reading

Previous: भाईजान नहीं, अब फिटनेस किंग हैं रवि किशन! 55 की उम्र में दिखाई सलमान जैसी बॉडी, ‘सन ऑफ सरदार 2’ से पहले नया लुक वायरल
Next: India vs Pakistan: पाकिस्तान की भारत को फंसाने की साजिश नाकाम, वजीरिस्तान हमले पर दिया ये जवाब

संबंधित खबरें

pawan singh and anjali raghav
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

भरे मंच पर पवन सिंह ने की घटिया हरकत, अंजलि राघव की छुई कमर, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Sanatan Marandi August 30, 2025
बेहद खूबसूरत हैं मनोज तिवारी की बेटी, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

बेहद ग्लैमरस हैं मनोज तिवारी की बेटी, एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर; सिंगिंग-पॉलिटिक्स में बना चुकीं पहचान

Sanatan Marandi August 29, 2025
Yo Yo Honey Singh का नया गाना 'MASHOOQA' रिलीज, सिर्फ 6 घंटे में मिला 1 मिलियन व्यूज
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

Yo Yo Honey Singh के ‘MASHOOQA’ गाने ने मचाया, सिर्फ 6 घंटे में मिले मिलियन व्यूज

Sanatan Marandi August 28, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.