Jharkhand Famous Mango: लातेहार जिले का फुलसू गांव अब झारखंड में आम उत्पादन के लिए तेजी से प्रसिद्ध हो रहा है। कभी खेती में पिछड़ा माना जाने वाला यह गांव अब आम की बागवानी के क्षेत्र में मिसाल बन गया है। किसानों ने मेहनत और नवाचार से बागवानी को अपनाकर खेती को एक नई दिशा दी है। आम की बेहतर किस्में, उत्पादन तकनीक और समर्पण ने फुलसू को राज्य का उभरता हुआ मैंगो हब बना दिया है। यह बदलाव ना सिर्फ आर्थिक सुधार का संकेत है, बल्कि झारखंड के ग्रामीण विकास की एक प्रेरणादायक कहानी भी है।