झारखंड के मौसम केंद्र (रांची स्थित IMD) ने 16 से 20 जून के बीच पूरे राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट की स्थिति बन चुकी है, जिससे आम जनता के साथ-साथ प्रशासनिक तंत्र भी सावधान हो गया है.
मुख्य प्रभावित अवधि और अलर्ट स्तर:
16 जून: राज्य के 6 जिलों लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी हुआ है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं (40–50 किमी/घंटा) के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है .
17 जून: कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। खासकर दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में स्थित जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है.
18–19 जून: उत्तरी मध्य एवं उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों (जैसे कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ आदि) में ऑरेंज अलर्ट के तहत बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा.
20 जून: राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में पुनः येलो अलर्ट रहेगा, साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं का संभवना बनी रहेगी
गर्मियों से मिलेगी राहत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि इस बारिश की लहर से झारखंड में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोग निश्चित रूप से कुछ राहत महसूस करेंगे
मानसून की दस्तक
रिपोर्ट अनुसार, बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवातिक स्थितियों के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में प्रवेश कर रहा है। 16 से 20 जून के बीच मानसून की गतिविधियों में तीव्रता देखी जा सकती है.