महिला टीम का ऐलान (सोर्स- सोशल मीडिया)
ODI Women’s World Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी। नीतू डेविड की अगुवाई वाली चयन समिति ने दोनों स्क्वॉड्स का चयन किया है। हरमनप्रीत कौर विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तानी सौंपी गई है।
30 सितंबर से शुरू होगा महिला वनडे विश्व कप
महिला वनडे विश्व कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। 12 साल बाद यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भारत में लौट रहा है, जिसमें विश्व की शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी।
पांच शहरों में होंगे विश्व कप के मैच
टूर्नामेंट के मैच भारत और श्रीलंका के पांच शहरों में होंगे- बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। फाइनल बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान की भारत में भागीदारी को लेकर सीमितता के चलते कोलंबो को हाइब्रिड मॉडल के तहत शामिल किया गया है।
विश्व कप में शामिल होंगी आठ टीमें
भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान इस बार विश्व कप में हिस्सा लेंगी। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया सात बार खिताब जीत चुका है और इस बार फिर दावेदार रहेगा।
भारत के मैच और कार्यक्रम
भारत अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से विशाखापत्तनम में भिड़ेगा। 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से इंदौर में, 23 को न्यूजीलैंड से गुवाहाटी में और 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में बांग्लादेश से मैच होगा।
महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतीक रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा।
इसके अलावा, बीसीसीआई चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौर, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा।